Manoj Bajpayee on Gajab Baat Movie Title Controversy: बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर विवाद होना कोई नई बात नहीं है। कभी किसी फिल्म की कहानी पर सवाल उठते हैं, तो कभी उसके टाइटल या किसी सीन को लेकर विरोध शुरू हो जाता है। कई बार मामला इतना बढ़ जाता है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करने या उस पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग होने लगती है। हाल के दिनों में भी ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली हैं। एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) भी अब इस मुद्दे पर खुलकर बोलते नजर आए हैं। Zoom को इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने कुछ ऐसा बोला जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Exc: Ranbir Kapoor पर शक करने वालों को इंदिरा कृष्णन का जवाब, बोलीं- 'रामायण' ने मुंह बंद करा दिए
फिल्मों को बैन करने की मांग पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?
एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह मनोज बाजपेयी का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस दौरान मनोज बाजपेयी फिल्मों को बैन करने की मांग पर रिएक्शन दिया है। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मेनस्ट्रीम सिनेमा में कई मुद्दों को लेकर चर्चा और बहस होती रही है। मैं भी इन मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखता रहा हूं। आमतौर पर जो लोकप्रिय राय होती है, मैंने हमेशा उसका विरोध किया है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से आजाद मैदान में मचा बवाल, क्रिकेट मैच टलने पर MCA ने जताई नाराजगी
'फिल्म इंडस्ट्री ही खत्म कर दो'
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'चाहे कोई भी फिल्म हो, चाहे धुरंधर (Dhurandhar) हो या कोई दूसरी फिल्म, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जो चीज आपकी सोच के मुताबिक नहीं होती, आप उसे बैन करना चाहते हैं। दूसरी तरफ के लोग भी यही चाहते हैं कि अगर कोई फिल्म उनकी सोच के मुताबिक नहीं है, तो उसे बैन कर दिया जाए। तो भाई, फिर फिल्म इंडस्ट्री ही खत्म कर दो। क्योंकि आपके हिसाब से कोई फिल्म खराब है और दूसरे के हिसाब से आपकी फिल्म खराब है। तो फिर सबको बैन कर दो और ताला लगा दो। इंडस्ट्री इस तरह काम नहीं करती। सभी को साथ रहना चाहिए और हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार होना चाहिए। आपस में आलोचना कीजिए, इसमें क्या दिक्कत है? गाली भी दीजिए, उससे कोई परेशानी नहीं है।' मनोज बाजपेयी के इस बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
