वायरल न्यूज़

Video: कंगारू के बच्चे को मिली नई मां, महिला की गोद में यूं मस्ती करता आया नजर

मां से बिछड़े नन्हे कंगारू को एक महिला की गोद में मिला प्यार और सहारा। महिला की बाहों में अठखेलियां करते इस प्यारे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

महिला की गोद में चिपका कंगारू का बच्चा (Instagram/@TimesNow_Trending)

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो (Video) इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कंगारू का एक नन्हा बच्चा अपनी मां से अलग होने के बाद एक महिला की गोद में आराम से नजर आ रहा है। महिला उसे जिस तरह से प्यार और सहारा देती दिखाई दे रही है, वह पल बेहद भावुक कर देने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

महिला की बाहों में मिला सुकून

वायरल वीडियो (Viral Video) में कंगारू का बच्चा काफी छोटा दिखाई दे रहा है। अपनी मां से अलग होने के बाद उसे गर्माहट और सुरक्षित जगह की जरूरत थी। ऐसे में एक महिला ने उसे अपनी गोद में जगह दी। महिला की बाहों में आते ही नन्हा कंगारू काफी सहज नजर आने लगा। बता दें कि कंगारू के बच्चों को ‘जॉय’ कहा जाता है। जन्म के बाद वे अपनी मां की थैली यानी पाउच में काफी समय बिताते हैं। यही जगह उनके लिए सुरक्षा और आराम का सहारा होती है इसलिए जब कोई नन्हा कंगारू अपनी मां से अलग हो जाता है, तो उसके लिए सुरक्षित और गर्म माहौल बेहद जरूरी हो जाता है।

नन्हे कंगारू को मिला मां का आंचल

वीडियो (Video) में महिला नन्हे कंगारू को बहुत प्यार से संभालती नजर आती है। बच्चा भी उसकी गोद में इधर-उधर हिलता-डुलता और अठखेलियां करता दिखाई देता है। ऐसा लगता है जैसे उसे किसी सुरक्षित जगह पर अपनी मां की मौजूदगी जैसा एहसास मिल रहा हो। इस छोटे से पल में इंसान और जानवर के बीच का एक खूबसूरत रिश्ता देखने को मिलता है। इंसान और जानवर अलग-अलग प्रजातियों से जरूर हैं, लेकिन प्यार, देखभाल और सुरक्षा की जरूरत दोनों को होती है। यही वजह है कि इस तरह के वीडियो लोगों को भावुक कर देते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी नन्हे कंगारू को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। किसी को उसका मासूम चेहरा पसंद आ रहा है तो कोई महिला के इस प्यार और देखभाल की तारीफ कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article