वायरल न्यूज़

Watch: इस किसान ने तो कमाल कर दिया, टीवीएस एक्सएल पर कर दी इतनी लोडिंग, यूजर्स बोले- इसे कहते हैं हैवी ड्राइवर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 1, 2023, 04:55 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स टीवीएस एक्सएल पर इतनी अधिक हैवी लोडिंग कर रखी है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको इतनी हंसी आने वाली है, जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

Image

फोटो साभार - इंस्टाग्राम

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने की टीवीएस एक्सएल पर हैवी लोड
  • लोडिंग कर हैवी ड्राइवर की तरह चलाई गाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Funny Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रही है, जो काफी मजेदार है। यकीनन आप जब इस वीडियो को देखेंगे तो हंसते-हंसते आपके पेट में दर्द होने लगेगा। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी शायद हैवी लोडिंग करने लगे और इस अंदाज का आनंद लेने की सोचेंगे। हमारी तरफ से आपके लिए सलाह है कि ऐसा मत कीजिएगा, ये खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन ये इंडिया है, यहां सबकुछ पॉसिबल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स टीवीएस एक्सएल पर चारा लादकर जा रहा है। इस दौरान उसने ओवरलोडिंग कर रखी है। लेकिन इतनी छोटी गाड़ी होने के बाद भी उसने जिस तरीके से ओवरलोडिंग की है और फिर उसे जिस तरीके से चला रहा है, वह काफी लाजवाब है। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

चारा लादकर खतरनाक तरीके से चलाई टीवीएस एक्सएल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये सिर्फ इंडिया वाले ही कर सकते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई ये तो प्रो लेवल वाला हैवी ड्राइवर है। इस वीडियो पर अब तक 33 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को 'chrisbetzmann' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article