वायरल न्यूज़

Stunt Video: घने जंगल के बीच चलाई ऐसी साइकिल, स्टंट का ये खेल देख चकरा जाएगा सिर

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक लड़के ने कमाल की साइकिलिंग की है।

Image

जंगल के बीच साइकिल से खतरनाक स्टंट का वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने की कमाल की साइकिलिंग
  • नजारा देख कांप जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bicycle Stunt Viral Video: इंटरनेट पर साइकिल और बाइक के कई सारे स्टंट वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे सांस रूक गई हो। ऐसे वीडियोज रोमांच से भर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें आप एक खतरनाक स्टंट का नजारा देख सकते हैं। इसमें आपको दो स्टंटमैन साइकिल से रेस लगाते दिख रहे हैं, जो बेहद रोमांचक है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो शख्स साइकिल से स्टंट कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद यूजर्स के भी होश उड़ गए और उनका कहना है कि ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन जिस तरीके से इन दोनों जंगली रास्ते में एक-दूसरे से रेस लगाई है, वो वाकई कमाल है। इसके लिए एक तारीफ तो बनती है। आलम ये है कि यूजर्स बार-बार इनकी वीडियो को स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

जंगल के बीच साइकिल से खतरनाक स्टंट का वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इससे खतरनाक स्टंट कुछ हो ही नहीं सकता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये दोनों तो मौत से बातें कर रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को 'privatesportshop' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.4 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article