वायरल न्यूज़

हीट वेव का 'रौद्र' रूप, छत पर चिलचिलाती धूप में सरसों का तेल डालकर पकाया अंडा, Video Viral

Viral Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में एक शख्स ने तपती गर्मी में ऐसा एक्सपेरिमेंट किया, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

धूप में पकाया अंडा (तस्वीर साभार- @faizsailor)

Viral Video: देश में इन दिनों प्रचंड गर्मी जारी है। आलम ये है कि लू के कारण लोगों का हाल बेहाल है। तपती गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं और एक से एक अनोखा जुगाड़ भिड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दिमाग भी चकरा जाएगा और अंदाजा लग जाएगा किस तरह की गर्मी पड़ रही है। क्योंकि, एक शख्स ने चिलचिलाती धूप में अंडे को पका दिया।

गर्मी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि तापमान 40- 45 डिग्री के पार जा रहा है। बाहर निकलते ही ऐसा लगता है कि शरीर जल जाएगा। ऐसे में एक शख्स ने ऐसा एक्सपेरिमेंट किया, जिसे देखकर यूजर्स भौचक्के रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स भीषण गर्मी में छत पर पहुंचता है और छत पर ही सरसों का तेल डालता है और उसमें एक अंडा फोड़कर डाल देता है। कुछ ही समय बाद यह अंडा पक जाता है। इस नजारे को देखकर आप अंदाज लगा सकत हैं कि बाहर क्या हाल है? देखें वीडियो...

चरम पर गर्मी

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'faizsailor' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा- मैं 25 मई के बाद ट्राई करूंगा। एक ने लिखा- मजेदार बना है तुरंत खा लो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article