वायरल न्यूज (Viral News): आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हैं। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा बोटिंग के दौरान अपनी मां का महंगा आईफोन (iPhone) पानी में फेंक देता है। फिलहाल इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला झील में बोटिंग का मजा ले रही है। वह लाइफ जैकेट पहनकर आराम से नाव पर बैठी है। उसके एक हाथ में आईफोन (iPhone) दिख रहा है। महिला पूरी तरह रिलैक्स नजर आ रही है लेकिन उसके पास बैठा छोटा बच्चा थोड़ा परेशान और नाराज दिख रहा है। मां उसे शांत करने के लिए अपना आईफोन (iPhone) उसके हाथ में दे देती है। शायद उसे लगा होगा कि बच्चा फोन पाकर खुश हो जाएगा और उसका मन फोन में ही लग जाएगा, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा होता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बच्चे ने खेल-खेल में कर दिया कांड
जैसे ही बच्चे के हाथ में फोन आता है, वह बिना कुछ सोचे उसे सीधे पानी में फेंक देता है। यह पूरा सीन इतना अचानक और जल्दी में होता है कि मां कुछ समझ ही नहीं पाती। फोन पानी में गिरते ही सब कुछ बदल जाता है। इस दौरान बच्चे की मां का रिएक्शन देखने लायक होता है। जैसे ही फोन पानी में गिरता है, उसके चेहरे के एक्सप्रेशन अचानक बदल जाते हैं और उसे कुछ समझ में ही नहीं आता कि अब वह क्या करे। वीडियो में मां के रिएक्शन को स्लो मोशन में दिखाया गया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी तक नहीं रोक पा रहे।
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @yajnshri नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “बच्चे ने पूरा बदला ले लिया।” दूसरे ने लिखा, "यह अब तक का सबसे महंगा खेल था।" तीसरे ने लिखा, “अब iPhone गया पानी में, और मां के मूड पर भी पानी फिर गया।” वहीं, कुछ अन्य लोगों ने यह भी कहा कि बच्चा शायद बोटिंग से खुश नहीं था, इसलिए उसने ऐसा किया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
