Is Bank Holiday Today : नवंबर 2026 में दिवाली और इससे जुड़े त्योहारों के चलते भारत के विभिन्न राज्यों में बैंकों की लगातार छुट्टियां रहने वाली हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, भारत में सभी छोटे-बड़े, सरकारी और गैर-सरकारी बैंक महीने के हर रविवार के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं। 7 नवंबर को महीने के पहला शनिवार है। इसलिए देश के सभी राज्यों और शहरों में बैंक की शाखाएं सामान्य दिनों की तरह खुली रहेंगी और कामकाज नियमित रूप से चलेगा। इसलिए अपने कंफ्यूजन दूर कर लें, छोटी दिवाली की वजह से आज बैंकों में छुट्टी नहीं है। दिवाली रविवार 8 नवंबर को है। इस दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है।
9 से 11 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश
देश भर के अलग-अलग राज्यों में 9 नवंबर से लेकर 11 नवंबर के बीच स्थानीय त्योहारों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको इस दौरान बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना है, तो अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से बाहर निकलें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 9 नवंबर को त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिवाली, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 10 नवंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में दिवाली (बलि प्रतिपदा), लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नए साल की शुरुआत के उपलक्ष्य में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। वहीं 11 नवंबर को सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, निंगोल चकौबा, भ्रातृ द्वितीय और चित्रगुप्त जयंती के कारण बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
नवंबर 2026 में बैंकों की बाकी छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- 8 नवंबर (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बैंक बंद)।
- 9 नवंबर (सोमवार): दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इम्फाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
- 10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नए साल के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में अवकाश रहेगा।
- 11 नवंबर (बुधवार): भाई दूज, लक्ष्मी पूजा, निंगोल चकौबा और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ध्यान दें कि गंगटोक में लगातार तीन दिन क्षेत्रीय छुट्टियां रहेंगी।
- 13 नवंबर (शुक्रवार): वांगला महोत्सव के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 नवंबर (शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 नवंबर (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
- 16 नवंबर (सोमवार): छठ पूजा के पावन अवसर पर पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 20 नवंबर (शुक्रवार): इगास-बगवाल त्योहार के उपलक्ष्य में देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 नवंबर (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
- 23 नवंबर (सोमवार): सेंग कुट स्नेम के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
- 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहस पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, देहरादून, रांची, शिमला, श्रीनगर समेत कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 नवंबर (शनिवार): महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 नवंबर (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
सप्ताह के शनिवार और रविवार की नियमबद्ध छुट्टियां
त्योहारों के अलावा बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी नियमित रूप से बंद रहते हैं। साथ ही रविवार को होने वाले साप्ताहिक अवकाश के कारण भी शाखाएं बंद रहती हैं। चूंकि त्योहारों की तारीखें और छुट्टियां राज्यों के सांस्कृतिक महत्व पर निर्भर करती हैं, इसलिए एक राज्य में छुट्टी होने पर दूसरे राज्य में बैंक खुले रह सकते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शहर और राज्य के बैंक कैलेंडर के अनुसार ही वित्तीय लेनदेन की योजना बनाएं।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी पूरी तरह चालू
शाखाएं बंद रहने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से रोक दी जाएंगी। छुट्टियों के दौरान भी एटीएम (ATM), यूपीआई (UPI), इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पहले की तरह काम करते रहेंगे। ग्राहक घर बैठे पैसे ट्रांसफर करने, ऑनलाइन बिल का भुगतान करने, खाते की जानकारी लेने और अन्य डिजिटल लेनदेन जैसी सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इन ऑनलाइन माध्यमों पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
बैंक जाने वाले ग्राहकों को होगी परेशानी
बैंक बंद रहने से सबसे ज्यादा असर उन कामों पर पड़ेगा जिनके लिए ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से शाखा जाना पड़ता है। बड़ी मात्रा में कैश जमा करने, चेक क्लीयरेंस कराने, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने या लॉकर से जुड़े कामों के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा। छुट्टियों की इस लंबी अवधि में किसी भी तरह की असुविधा और समय की बर्बादी से बचने के लिए समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
