वायरल न्यूज़

VIDEO: 'बंद करो यह युद्ध', पुल पर चढ़कर शख्स ने इस अंदाज में किया US-Iran वॉर का विरोध

अमेरिका और ईरान दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक शख्स ने कुछ इस तरह से विरोध प्रदर्शन किया कि अब उसकी चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है।

Image

विरोध करने के लिए पुल पर चढ़ा व्यक्ति (Instagram/TimesNow)

लोगों के पास किसी भी चीज को लेकर विरोध जताने के कई तरीके हैं। मगर एक शख्स अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर विरोध जताने का ऐसा तरीका अपनाया कि वह सोशल मीडिया पर चारों तरफ छा गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध से मची भयंकर तबाही को लेकर पूरी दुनिया परेशान है। इसी बीच इस शख्स के विरोध प्रदर्शन ने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ये भी पढ़ें:

अमेरिका के वाशिंगटन से सामने आया यह Video

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स काफी ऊंचे पुल पर चढ़ा हुआ है और उसके हाथ में काले रंग का कपड़ा है। जिसको लहराते हुए वह अमेरिका-ईरान युद्ध को रोकने की मांग कर रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो अमेरिका के वाशिंगटन का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, शख्स द्वारा किया गया यह अनोखा और हैरान कर देने वाला प्रदर्शन फ्रेड्रिक डगलस मेमोरियल ब्रीज पर देखने को मिला। जहा एक शख्स ब्रीज पर चढ़कर कालें रंग का कपड़ा लहराते हुए अपना विरोध जताते हुए नजर आया। वहीं, लोग दूर खड़े होकर इस घटना को देख रहे थे और कई लोग इसका वीडियो भी बना रहे थे।

ये भी पढ़ें:

विरोध दर्ज कराने के लिए ब्रीज पर चढ़ा शख्स

बताया जा रहा है कि ब्रीज पर चढ़ा व्यक्ति अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव और युद्ध के खिलाफ आवाज उठा रहा था। इसके साथ ही उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि यह भविष्य में इंसानों के लिए खतरा बन सकता है। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुल पर ट्रैफिक रोक दिया गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसे नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई।

वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि शख्स काफी ऊंचाई पर चढ़ा हुआ है, जिससे उसकी जान को भी खतरा हो सकता था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे साहसिक कदम बता रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत कह रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article