वायरल न्यूज़

यह कुत्ता नहीं, कमांडो है! हेलीकॉप्टर से पैराशूट के साथ छलांग लगाते डॉगी का Video हुआ वायरल

सेना में शामिल एक डॉगी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां उसे आसमान की ऊंचाइयों से पैराशूट के जरिए नीचे छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है।

Image

डॉगी ने आसमान से लगाई छलांग (Instagram/@Timesnow)

कुत्तों को देश की सुरक्षा के लिए फौज में भर्ती किया जाता है। ऐसे में कई जाबांज कुत्तों ने देश की सुरक्षा बहुत ही बहादुरी से की है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बहादुर डॉगी का वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सेना का एक डॉगी आसमान की ऊंचाइयों से पैराशूट के जरिए नीचे छलांग लगाते दिख रहा है।

आसमान से खतरनाक छलांग

वायरल वीडियो में देखआ जा सकता है कि सेना का जवान उस डॉगी को लेकर पहले हेलीकॉप्टर में सवार होता है। फिर हेलीकॉप्टर उन्हें लेकर आसमान में पहुंचता है। जहां वह सेना का जवान पूरे सेफ्टी गियर्स के साथ कुत्ते को अपनी गोद में लेकर हेलीकॉप्टर से नीचे कूद पड़ता है। नीचे कूदने के बाद वह अपना पैराशूट अनलॉक कर देता है। जिसके बाद वह और डॉगी आसमान की सैर कर नीचे धरती की ओर लौटते दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें:

कज़ाखस्तान की सेना का यह वीडियो हो रहा वायरल

वायरल हो रहा यह हैरान कर देने वाला वीडियो कज़ाखस्तान (Kazakhstan) का बताया जा रहा है। वीडियो में बताया गया है कि एक स्पेशल फोर्स डॉग अरिशा (Arisha) ने आसमान से छलांग लगाई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरिशा अपने ट्रेनर के साथ प्लेन से पैराशूट के जरिए कूदती है। बताया जा रहा है कि यह उस डॉगी के खतरनाक ट्रेनिंग का हिस्सा है।

डॉगी की चल रही थी खतरनाक ट्रेनिंग

इस वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी ऊंचाई से कूदना इंसानों के लिए भी मुश्किल होता है, लेकिन यह डॉगी पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ यह काम करती है। मालूम हो कि स्पेशल फोर्स डॉग्स को कई मुश्किल मिशनों के लिए तैयार किया जाता है, उन्हें इस तरह की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे हर हाल में अपने टीम के साथ काम कर सकें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article