वायरल न्यूज़

VIDEO: ट्रेन रोकी, खुद उतरा और बचा ली भैंसों की जान, लोको पायलट की दरियादिली देख तारीफ करने से थक नहीं रहे लोग

कई बार लोग अपने एक छोटे कदम से भी बहुत बड़ा काम कर जाते हैं। अब आप इस ट्रेन के लोको पायलट को ही देख लीजिए, जो ट्रैक पर खड़ी भैंसों को हटाने के खुद ट्रेन रोककर चले आए।

Image

रेलवे ट्रैक से भैसों को भागाता लोको पायलट (X/@Dineshkjoshi007)

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ने इंसानियत की बहुत ही शानदार मिसाल पेश की। जिसे देखने के बाद लोग उस लोको पायलट की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

रेलवे ट्रैक पर खड़ी भैंसो के देख ड्राइवर ने रोक दी ट्रेन

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन पटरियों पर आगे बढ़ रही होती है। इसी दौरान ट्रेन के सामने पटरियों पर भैंसों का एक झुंड खड़ा दिखाई दिया। जिन्हें हटाने के लिए पहले तो लोको पायलट ने ट्रेन का हॉर्न बजाया। जब हॉर्न से भी भैंसें पटरियों से नहीं हटीं तो लोको पायलट ने पहले तो ट्रेन की स्पीड कम कर दी और फिर उसे पूरी तरह रोककर ट्रैक पर ही खड़ी कर दी। जिसके बाद वह खुद भैंसों को ट्रैक से हटाने लगता है।

पटरी पर खड़ी भैसों को हटाने खुद पहुंच गया लोको पायलट

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि लोको पायलट ट्रेन को पटरी पर खड़ी कर वहां खड़ी भैंसों को हटाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर धीरे-धीरे उन भैंसों के पास गया और उन्हें प्यार से पटरियों से हटाया। जैसे ही भैंस सुरक्षित जगह पर पहुंची, वह वापस ट्रेन में चढ़ गया और अपनी ट्रेन लेकर आगे बढ़ा।

वीडियो देख लोगों ने लोको पायलट की खूब तारीफ की

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Dineshkjoshi007 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक 14 लाख लोगों ने देखा और 28 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर लोको पायलट के इस नेक काम की खूब तारीफ भी की है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस लोको पायलट को सलाम है, हर स्थिति में इंसानियत सबसे पहले होनी चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "ड्राइवर साहब का दिल बहुत बड़ा है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article