वायरल न्यूज़

Viral Video: खतरनाक किंग कोबरा के सामने शख्स की अजीबो-गरीब हरकत देख कांप गई लोगों की रूह

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कोबरा सांप के सामने बैठकर उसे घूरते और सहलाते हुए देखा जा सकता है। किंग कोबरा सांप के साथ शख्स की इस अजीबोगरीब हरकतों को देख लोगों की रूह कांप गई।

Image

किंग कोबरा को अपने वश में करते दिखा शख्स (Instagram/@sahabatalamreal)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी बेहद शांत अंदाज में एक विशाल किंग कोबरा के पास बैठा दिखाई देता है। इतना ही नहीं, वह सांप को हाथ से छूता है और उसकी गर्दन के पास उंगलियां फेरता हुआ नजर आता है। इस वीडियो को देखकर कई लोग डर गए, जबकि कुछ लोगों को यह नजारा काफी अजीब और दिलचस्प लगा।

सांप के सामने बिना डरे थमा रहा शख्स

वीडियो में शुरुआत में किंग कोबरा थोड़ा सतर्क दिख रहा है। लेकिन धीरे-धीरे वह आदमी के सामने शांत हो जाता है। इसके बाद वह व्यक्ति अपनी उंगलियों से सांप की गर्दन और मुंह के पास उसे हल्के से सहलाता है। जैसे वह उसे गुदगुदा रहा हो। इस अजीब पल को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे वह आदमी उस सांप के साथ “फ्लर्ट” कर रहा है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @sahabatalamreal से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है– Best moment King Cobra. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को डरावना बताया। एक यूजर ने लिखा कि वह सांप से बहुत डरता है, लेकिन फिर भी उस व्यक्ति की हिम्मत की तारीफ करता है। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि लगता है सांप भी उस आदमी के साथ फ्लर्ट कर रहा है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतने बड़े और खतरनाक प्रजाति के सांप के सामने इस तरह की हरकत करना बहुत ही जोखिम भरा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article