वायरल न्यूज़

Viral Video: मैच से ज्यादा मजा तो अंपायर ने दे दिया! बीच मैदान खेल छोड़ कमर हिलाते हुए जमकर किया डांस

सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के वीडियो लोगों का तनाव दूर रखने का काम करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंपायर बीच मैच में डांस का तड़का लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में इस अंपायर ने अपने डांस से यह साबित कर दिया कि मैदान पर सिर्फ बल्लेबाज और गेंदबाज ही नहीं, बल्कि अंपायर भी सुपरस्टार बन सकते हैं।

Image

मैदान में डांस करता अंपायर (Instagram/@commentator_kamran_habib)

यह तो आप सब जानते ही होंगे कि क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन कभी-कभी मैदान पर कुछ ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं जो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंपायर बीच मैच में DJ में बज रहे गाने पर अचानक डांस करने लगता है। वीडियो को देख लोग अंपायर के डांस स्किल की तारीफ करते थक नहीं रहे।

अंपायर ने मैदान पर मटकाई कमर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैदान पर क्रिकेट मैच चल रहा है। बीच ब्रेक में DJ पर बॉलीवुड गाना बजता है। जिसे सुनकर मैच के अंपायर के अंदर की माधुरी दीक्षित जाग जाती है। गाना बजते ही अंपायर साहब बीच मैदान में खेल छोड़कर खुद को नाचने से रोक नहीं पाते और कमर मटकाते हुए बेहतरीन डांस करने लगते हैं। अंपायर का डांस देख खिलाड़ी समते सभी दर्शकों की नजर अंपायर के डांस पर टिक जाती है। ब्रेक टाइम के समाप्त होते ही अंपायर भी अपने डांस पर ब्रेक लगाता है और वापस अंपायरिंग के लिए स्टम्प के पास भागकर चला जाता है।

नहीं देखा होगा ऐसा अंपायर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंपायर बड़े ही मस्त अंदाज में शानदार डांस स्टेप्स करता नजर आ रहा है। वह कभी हाथ हिलाता है, कभी कमर मटकाता है, तो कभी मजेदार एक्सप्रेशन देते हुए डांस में मग्न हो जाता है। मैदान पर अंपायर का कॉन्फिडेंस और एनर्जी देखकर लोग तालियां बजाने लगते हैं। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। दर्शकों में से अधिकतर लोग इस लम्हे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगते हैं।

वीडियो देख लोग तालियां बजाने को हुए मजबूर

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @commentator_kamran_habib नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कोई लिख रहा है कि, “ऐसा अंपायर पहली बार देखा”, तो कोई कह रहा है, “ये अंपायर तो एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article