Navratra latest video: देश में इस समय चैत्र नवरात्र चल रहा है। बता दें शुक्रवार के दिन चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। जिसमें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही हर जगह भक्ति का माहौल देखने को मिलता है। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो (emotional viral video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खुश भी हो रहे हैं और भावुक भी। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को मां दुर्गा के रूप में सजाया गया है। बच्ची ने लाल रंग का लहंगा और चुन्नी पहनी हुई है, जो उसे बहुत सुंदर बना रहा है।
मासूम और प्यारी बच्ची का वारल वीडियो देख हर कोई खुश
इसके साथ ही उसने गहने और सिर पर मुकुट भी पहना हुआ है। पूरा श्रृंगार ऐसा है कि वह सच में मां दुर्गा के छोटे रूप जैसी नजर आती है। वीडियो में बच्ची को कोई अपनी गोद में उठाए हुए हैं। वह बहुत ही मासूम और प्यारी लग रही है। उसके चेहरे के क्यूट एक्सप्रेशन लोगों का दिल जीत रहे हैं। कभी वह इधर-उधर देखती है तो कभी हल्की सी मुस्कान देती है, जिसे देखकर लोगों का मन खुश हो जाता है। इस वीडियो (devotional viral video) को देखने के बाद कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे मां दुर्गा खुद नन्हे रूप में धरती पर आ गई हों। यहां देखें पूरा वीडियो:
सोशल मीडिया पर खूब देखा गया Viral Video
बच्ची की मासूमियत और सादगी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बच्ची की तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो हमें यह भी याद दिलाता है कि भक्ति सिर्फ बड़े आयोजनों में ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पलों में भी महसूस की जा सकती है। एक मासूम बच्ची के रूप में मां दुर्गा की झलक देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है और दिल में श्रद्धा बढ़ रही है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों में खास जगह बना रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
