वायरल न्यूज़

Dance Video: छोटी बच्ची ने हरियाणवी गाने पर किया बहुत ही धांसू डांस, एक्सप्रेशन ने जीत लिया यूजर्स का दिल

Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची इतना जबरदस्त डांस कर रही है, जिसे देखकर यूजर्स उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। सबसे जबरदस्त चीज है डांस के दौरान बच्ची का एक्सप्रेशन।

Image

बच्ची का डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

Dance Video: आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता है। इसके लिए वह तरह-तरह के वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालते रहते हैं। सबसे ज्यादा वीडियो नाच-गाने के सामने आते हैं। इन वीडियो को लोग देखते भी खूब हैं और ये वीडियो जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। इसी क्रम में एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह बच्ची हरियाणवी गाने पर अपने डांस से यूजर्स के दिल जीत रही है।

बच्ची के डांस ने जीत लिया दिल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची इतना जबरदस्त डांस कर रही है, जिसे देखकर यूजर्स उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। सबसे जबरदस्त चीज है डांस के दौरान बच्ची का एक्सप्रेशन। बच्ची ने अपने एक्सप्रेशन से यूजर्स का दिल जीत लिया है। हरियाणवी गाने पर बच्ची के डांस ने यूजर्स को अपना रिएक्शन देने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में बच्ची के स्टेप्स से ज्यादा उसके एक्सप्रेशन लोगों को पसंद आ रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची गाने के एक-एक शब्द पर ऐसा चेहरा बना रही है, जैसे वह कोई एक्ट्रेस हो। इसके अलावा बच्ची डांस भी काफी जबरदस्त कर रही है। इस वीडियो को aapkidishu_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article