वायरल न्यूज (Viral News): कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि कुदरत का बना बनाया निजाम भी बदल जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता और एक शेरनी एक ही कुएं में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है।
कुएं में गिरे शिकारी और शिकार
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @DoctorLemma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक कुत्ते के पीछे एक शेरनी पड़ गई थी। एक तरफ कुत्ता अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भाग रहा था तो दूसरी तरफ शेरनी पूरी ताकत के साथ अपने शिकार का पीछा कर रही थी। इसी दौरान कुत्ता और शेरनी दोनों अचानक से एक खुले कुएं में गिर गए। अब कुएं में दोनों शिकार और शिकारी आमने-सामने थे लेकिन कुएं में दोनों के गिरने के बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कुएं में 5 घंटे तक फंसे रहे कुत्ता और शेरनी
कुएं में गिरने के बाद जो हुआ वह बहुत ही चौंकाने वाला था। दोनों शेरनी और कुत्ता करीब 5 घंटे तक एक ही कुएं में फंसे रहे। इस दौरान अब तक कुत्ते के खून की प्यासी शेरनी ने न तो कुत्ते पर हमला किया और ना ही उसे किसी तरह से भी नुकसान पहुंचान की कोशिश की। उसे देख ऐसा लग रहा था जैसे कुएं में गिरते ही वह शिकार करना भूल गई है। ऐसे में दोनों एक दूसरे पर एक तय दूरी पर बने रहे और शंति से खुद को डूबने से बचाने के लिए तैरते रहे।
ऐसे हुए रेस्क्यू?
बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने पहले शेरनी को बाहर निकाला और फिर कुत्ते को भी बचा लिया गया। सबसे अच्छी बात यह रही कि दोनों जानवरों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस वीडियो (Video) को अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
