वायरल न्यूज़

ये है जंगल का एथलीट! खजूर के ऊंचे पेड़ से उतरते तेंदुए को देख लोग रह गए दंग, अद्भुत ताकत की खूब हुई तारीफ

एक तेंदुए को ऊंचे खजूर के पेड़ से उतरते देख लोग सन्न रह गए। तेंदुए के इस अद्भुत ताकत का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

Image

पेड़ से उतरता तेंदुआ (X/@Rainmaker1973)

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक तेंदुआ एक बहुत ऊंचे खजूर के पेड़ से नीचे उतरते दिख रहा है। वीडियो में पेड़ की ऊंचाई करीब 15 से 20 मीटर बताई जा रही है। तेंदुआ बिना किसी डर के, सिर्फ अपने मजबूत पंजों और कमाल की बॉडी बैलेंस के सहारे सिर नीचे उतर गया।

पेड़ से उतरते दिखा तेंदुआ

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ पेड़ से उतरते वक्त हर कदम बहुत सावधानी से संभालकर रख रहा है। उसे इस तरह उतरते देख लोग हैरान रह जाते हैं कि इतनी ऊंचाई से एक तेंदुआ भला कैसे इतनी आसानी से उतर रहा है। यह वीडियो अफ्रीका के तारंगिरे नेशनल पार्क, तंजानिया का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

पेड़ पर चढ़ने में माहिर होते हैं तेंदुआ

बता दें कि तेंदुए पेड़ पर चढ़ने के मामले में बहुत एक्सपर्ट होते हैं। उन्हें अक्सर पेड़ पर अपने शिकार को खाते हुए देखा जाता है। वे अपने शिकार को साथ लेकर भी पेड़ पर चढ़ जाते हैं। उनके गर्दन, पैर और पंजे इतने मजबूत होते हैं कि वे चिकने और सीधे पेड़ों पर भी आसानी से चढ़ और उतर सकते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तेंदुए की इस अद्भुत ताकत की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “जंगल का राजा शेर नहीं, तेंदुए को होना चाहिए, जो पेड़ों पर भी राज करता है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article