वायरल न्यूज़

Video: घर में घुसा तेंदुआ तो महिला ने पैर में रस्सी बांधकर किया कैद, जान की भीख मांगता नजर आया बेचारा!

Viral Video: वीडियो में दावा किया जा रहा है कि तेंदुआ किसी के घर में घुस गया था। जहां एक महिला ने तेंदुआ को इस तरह से पकड़ लिया। सोचिए, जिसने भी इस तेंदुए को पकड़ा है, उसके भीतर कितनी हिम्मत होगी।

Image

तेंदुए का वीडियो (फोटो साभार एक्स- @HasnaZaruriHai)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तेंदुआ रस्सी से बंधा नजर आ रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उसके पैर में रस्सी बांधकर एक महिला ने उसे कैद कर लिया है। हम सभी जानते हैं कि तेंदुआ जंगल के सबसे खूंखार जानवरों में से एक होता है। अपने शिकार को वह नोंच-नोंचकर खा जाता है। दूसरी तरफ उसे जिस तरह पकड़ा गया है, वह लोगों को हैरान कर रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में आपको तेंदुआ नजर आ रहा होगा। इस तेंदुए के शरीर पर एक कपड़ा पड़ा दिखा रहा होगा। वहीं, उसके पैर में रस्सी बंधी नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि तेंदुआ किसी के घर में घुस गया था। जहां एक महिला ने तेंदुआ को इस तरह से पकड़ लिया। सोचिए, जिसने भी इस तेंदुए को पकड़ा है, उसके भीतर कितनी हिम्मत होगी। फिलहाल, यह पता चल नहीं पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है। देखें वीडियो-

इस हैरान करने वाले वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर@HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'घर में तेंदुआ घुसा, पत्नी ने रस्सी से बांध दिया।' यूजर ने इसके बाद मजाकिया अंदाज में लिखा, 'सोचिए जब पत्नी ने तेंदुए की ऐसी हालत कर दी है तो पति की क्या करती होगी।' फिलहाल, टाइम्स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article