वायरल न्यूज़

केयरटेकर की मौत हुई तो दौड़ा चला आया लंगूर, कफन हटाकर चूमा माथा, भावुक कर देगा वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 12, 2025, 06:52 AM IST

Viral Video Today: वीडियो झारखंड के देवघर का है, जहां हनुमान भक्त मुन्ना सिंह का निधन हो गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर विश्राम घाट पर रखा गया, एक लंगूर वहां पहुंचा और कफन हटाकर उनके माथे को चूमा। यह नजारा देखकर हर कोई भावुक हो गया।

Image

लंगूर का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया गया है। (photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें एक लंगूर अपने केयरटेकर की मौत के बाद बहुत दुख में नजर आता है। बताया गया वीडियो झारखंड के देवघर का है, जहां हनुमान भक्त मुन्ना सिंह का निधन हो गया। मुन्ना सिंह सारठ के रहने वाले थे और उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ब्रह्मसोली लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर विश्राम घाट पर रखा गया, एक लंगूर वहां पहुंचा और कफन हटाकर उनके माथे को चूमा। यह नजारा देखकर हर कोई भावुक हो गया।

पास ही बैठा रहा लंगूर

लंगूर ने मुन्ना सिंह के शरीर के पास बैठकर शोक व्यक्त किया और अंत्येष्टि समाप्त होने तक वहां से नहीं हटा। ऐसा माना जाता है कि मुन्ना सिंह लंगूर को नियमित रूप से भोजन कराते थे, जिसके कारण लंगूर उनके प्रति गहरा लगाव महसूस करता था। इस घटना ने एक बार फिर से जानवरों की भावनाओं और उनकी वफादारी को दर्शाया है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे प्रभु की लीला बताया। कई यूजर्स ने मुन्ना सिंह के लिए शांति की कामना की और लंगूर की इस भावना को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। यह घटना बताती है कि मनुष्य और जानवरों के बीच का रिश्ता कितना गहरा और भावनात्मक हो सकता है। मालूम हो वीडियो एक्स पर @VikashMohta_IND नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article