एजुकेशन

India Post GDS 1st Merit List: भारतीय डाक विभाग के डाक सेवक की पहली मेरिट लिस्ट जल्द, indiapostgdsonline.gov.in पर कर सकेंगे चेक

India Post GDS 1st Merit List 2026 Kab Aayega, Sarkari Result: भारतीय डाक विभाग जल्द ही डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

India Post GDS 1st Merit List 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट (PC: iStock)

India Post GDS 1st Merit List 2026 Kab Aayega, Sarkari Result: भारतीय डाक विभाग के डाक सेवक के 23,757 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब पहली मेरिट लिस्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। आमतौर पर भारतीय डाक विभाग आवेदन के आखिरी तारीख के बाद 20 से 22 दिनों के भीतर पहली मेरिट लिस्ट जारी करता है। जीडीएस जनवरी 2026 भर्ती के दौरान आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 थी। वहीं पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की गई थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी 12 से 15 अक्टूबर के बीच पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

India Post GDS 1st Merit List: मेरिट के आधार पर सेलेक्शन

खास बात यह है कि यहां ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा नहीं बल्कि कक्षा 10वीं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।

India Post GDS 1st Merit List 2026: ऐसे चेक करें पहली मेरिट लिस्ट

  • ऐसे चेक कर सकेंगे इंडिया पोस्ट जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट
  • सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर India Post GDS First Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करे।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

मेरिट लिस्ट के बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में आता है तो दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, वह अपने सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें। यहां डॉक्यूमेंट्स की बात करें तो इसमें कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमोजर वर्ग का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या लाइसेंस, कंप्यूटर का सर्टिफिकेट यदि लागू हो तो चाहिए होगा।

दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार

यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करें। पिछली चयन सूची के बाद कई पूरक सूचियां जारी की गई थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article