वायरल न्यूज़

Viral Video: देखते ही देखते समुद्र में समा गया पूरा गांव, मंजर देखकर दिल दहल जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 3, 2025, 09:59 AM IST

Viral Video: यह भयावह मंजर इतना डरावना है कि इसे देखकर हर कोई सिहर उठा। घटना 2 सितंबर, 2025 को हुई, जब अचानक भूस्खलन की वजह से आठ घर महज दो मिनट में समुद्र की लहरों में गायब हो गए।

Image

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (X/AMAZlNGNATURE)

Viral Video: नॉर्वे के अल्ता शहर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखते ही देखते पूरा गांव समुद्र में समा जाता है। यह भयावह मंजर इतना डरावना है कि इसे देखकर हर कोई सिहर उठा। घटना 2 सितंबर, 2025 को हुई, जब अचानक भूस्खलन की वजह से आठ घर महज दो मिनट में समुद्र की लहरों में गायब हो गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे जमीन धीरे-धीरे समुद्र की ओर खिसकने लगती है और फिर अचानक पूरा गांव पानी में डूब जाता है।

क्यों घटी घटना

इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन एक कुत्ते ने तैरकर अपनी जान बचाई और उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। इस भूस्खलन की वजह क्विक क्ले (quick clay) मानी जा रही है, जो नॉर्वे जैसे क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक अत्यंत संवेदनशील मिट्टी है। यह मिट्टी थोड़े से दबाव में भी तरल रूप में बदल जाती है, जिससे ऐसे विनाशकारी हादसे होते हैं।

यहां देखें वीडियो

यह घटना दशकों में अल्ता क्षेत्र में हुई सबसे बड़ी आपदा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को हैरान कर रहा है। प्रकृति की इस क्रूरता को देखकर हर कोई स्तब्ध है। इस घटना से एक बार फिर यह याद दिलाया गया है कि प्रकृति के सामने इंसान कितना बेबस है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article