वायरल न्यूज़

इस मजदूर का Video देख हैरान रह गए लोग, अनोखे जुगाड़ से सिर पर रख ली इतनी ईंटें, गिनती भूल जाएंगे

Viral Video: इस वीडियो में एक मजदूर देसी जुगाड़ का सहारा लेकर अपने सिर पर ईंटों की मीनार खड़ी करता नजर आ रहा है। इस देसी जुगाड़ के माध्यम से इस मजदूर ने अपने सिर पर इतनी ईंटें रख ली हैं, जिन्हें गिनने में आप हो सकता है कि गिनती भूल जाएं।

Image

मजदूर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने मजदूरों को देखा होगा, जिनका काम आसान नहीं होता है। अपने काम के दौरान उन्हें काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।आप देखते होंगे कि मजदूर कई-कई घंटे लगातार कड़ी मेहनत कर रहे होते हैं। कई बार उन्हें भारी-भरकम सामान भी उठाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें काफी पसीना बहाना पड़ता है। हालांकि, कुछ काम वह देसी जुगाड़ से भी कर लेते हैं। जिसके लिए उन्हें कम मेहनत करनी पड़ती है। इसी क्रम में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

मजदूर का वीडियो देख आंखों को नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने दांतों तले अपनी उंगलियां दबा ली हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक मजदूर देसी जुगाड़ का सहारा लेकर अपने सिर पर ईंटों की मीनार खड़ी करता नजर आ रहा है। इस देसी जुगाड़ के माध्यम से इस मजदूर ने अपने सिर पर इतनी ईंटें रख ली हैं, जिन्हें गिनने में आप हो सकता है कि गिनती भूल जाएं। सबसे पहले आप देखें यह वीडियो-

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि यह मजदूर ईंट-भट्टे पर काम करता है। उस मजदूर का काम ईंटों को अपने सिर पर रखकर यहां से वहां ले जाना है। आप देख पाएंगे कि मजदूर ने ईंटों को अपने सिर पर जिस तरह से बैलेंस किया, वो बड़ा ही खतरनाक काम है। इस दौरान मजदूर अपना टैलेंट भी दिखाता है। वह दोनों हाथों से ईंटों को अपने सिर पर फेंकता नजर आ रहा है। आप देख पाएंगे कि ईंटें भी अपनी जगह पर रख जा रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को mohdmutlib नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article