Korean Boy Spoke In Bihari Language: इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोरियन लड़के का है, जो पटना शहर में आया हुआ है। ऐसे में जब आप इस शक्स के बातचीत का तरीका देखेंगे तो आपकी भी हंसी निकल आ जाएगी और हां, आप इस वीडियो को देखने के बाद आप शॉक्ड भी हो सकते हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी गदर मचा रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कोरियन लड़का बिहारी भाषा में बात करता नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे कि आखिर एक कोरिया का लड़का इतना अच्छा बिहारी टोन कैसे निकाल सकता है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपका ये भ्रम टूट सकता है। वैसे वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कोरियन लड़का पटना शहर में मौजूद है। क्योंकि उसके साथ में एक बिहारी लड़का भी है, जो पटना शहर का जिक्र कर रहा है।
कोरियन लड़के का बिहारी एसेंट वाला वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि पहली बार कोई कोरियन लड़का पसंद आया है, इसके अंदाज पर तो दिल लुटाने का मन कर रहा है। वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि लगता है लालू जी ने सही ही कहा था कि तीन महीने के लिए जापान दे दो, हम उसे भी बिहार बना देंगे। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'prashant_lurique' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
