वायरल न्यूज़

अजब: फांसी पर लटकाने से पहले अपराधी के कान में ऐसी बात बोलता है जल्लाद, जानकर नहीं होगा यकीन

Knowledge News: फांसी के दौरान वहां पर जेल अधीक्षक, जल्लाद, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और डाॅक्टर का होना जरूरी है। अगर इन चारों में से कोई एक भी अनुपस्थित रहता है तो फांसी की सजा रोक दी जाती है। वहीं, जब किसी को फांसी दी जाती है, तो जल्लाद उससे पहले दोषी के कानों में कुछ बोलता है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Knowledge News: जब भी किसी को फांसी दी जाती है, वह चर्चा का विषय बन जाता है। किसी भी देश में अपराधी को फांसी देना नॉर्मल बात नहीं होती है। बहुत ही जघन्य अपराध में किसी दोषी को फांसी की सजा दी जाती है। आपको बता दें कि फांसी के समय कुछ जरूरी नियमों का पालन किया जाता है। बिना नियम-कानून को ध्यान में रखे कितने भी बड़े अपराधी को फांसी नहीं दी जा सकती। जब भी किसी को फांसी दी जाती है, उस दौरान रस्सी के साथ-साथ फांसी देने के समय और प्रक्रिया पहले से तय होती है।

दोषी के कानों में क्या बोलता है जल्लाद

आपको बता दें कि फांसी के दौरान वहां पर जेल अधीक्षक, जल्लाद, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और डाॅक्टर का होना जरूरी है। अगर इन चारों में से कोई एक भी अनुपस्थित रहता है तो फांसी की सजा रोक दी जाती है। वहीं, जब किसी को फांसी दी जाती है, तो जल्लाद उससे पहले दोषी के कानों में कुछ बोलता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर फांसी देने से ऐन पहले जल्लाद दोषी के कान में ऐसा क्या बोलता है। शायद ही आपको इस बात की जानकारी होगी कि जल्लाद अपराधी के कान में क्या बोलता है? आज हम आपको इसी के बारे में पूरी बात बताने जा रहे हैं कि जल्लाद फांसी देने के ऐन पहले अपराधी के कान में क्या बोलता है।

जल्लाद बोलता है यह जरूरी बात

बता दें कि फांसी के दौरान जल्लाद चबूतरे से जुड़ा लीवर खींचता है। इसके बाद अपराधी के गले में फंदा कस जाता है और धीरे-धीरे उसकी मौत हो जाती है। हालांकि, इससे थोड़ा पहले वह अपराधी के पास जाता है और उसके कान में कुछ बोलता है। वह अपराधी के कान में कहता है.. मुझे माफ कर दो। इसके अलावा जल्लाद हिन्दू अपराधी के कान में 'राम-राम' बोलता है। वहीं अपराधी अगर मुस्लिम होता है तो जल्लाद उसके कान में 'सलाम' बोलता है। इसके आगे जल्लाद कहता है कि हम हुकुम के गुलाम हैं। इसके बाद जल्लाद फांसी का फंदा खींच देता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article