School Assembly News Headlines In Hindi, National, Internationa And Sports News Headlines For School, Students: यदि आप भी स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ने जा रहे हैं तो यह आपके लिए काम की (School Assembly News Headlines) खबर है। यहां हम आपके लिए आज यानी 11 सितंबर 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं। बता दें स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ने से छात्रों में आत्मविश्वास, सामान्य ज्ञान और बोलने की क्षमता बढ़ती है। इससे उन्हें देश-दुनिया में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलती है। साथ ही नियमित रूप से न्यूज पढ़ने से शब्दावली, उच्चारण और मंच पर प्रस्तुति देने का कौशल भी बेहतर होता है।
School Assembly National News: आज की नेशनल न्यूज
- पीएम मोदी ने साझा कीं BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियां, मेगा इवेंट से पहले बढ़ी हलचल
- BRICS शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे नई दिल्ली
- BRICS समिट में शामिल होने भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- भारत ने ग्लोबल साउथ के विकास के इंजन के तौर पर BRICS को किया पेश
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली HC के जज पद के लिए 8 न्यायिक अधिकारियों को दी मंजूरी
- TISS छात्र को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा- किताबें रखना ‘माओवादी सोच’ का सबूत नहीं
- तमिलनाडु के सीएम विजय निवेशकों को लुभाने ब्रिटेन रवाना, मोटरस्पोर्ट ढांचे का भी करेंगे अध्ययन
- ओडिशा ने 5 एमओयू पर किए हस्ताक्षर, 8,417 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले
- राहुल गांधी ने मणिपुर में मारे गए संगीतकार के लिए न्याय की उठाई आवाज
- जस्टिस वी. कामेश्वर राव बोले- स्वतंत्र न्यायपालिका के लिए नैतिक और निडर बार जरूरी
School Assembly Ke Liye International News: आज की इंटरनेशनल न्यूज
- अमेरिका ने H-1B कर्मचारियों की नौकरी जाने पर 60 दिन की ग्रेस पीरियड खत्म करने का प्रस्ताव दिया
- शेयर बाजार में गिरावट के बीच अमेरिका में तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार
- कैलिफोर्निया के गवर्नर ने बच्चों को सोशल मीडिया और AI चैटबॉट से बचाने वाले कानूनों पर लगाई मुहर
- रुबियो बोले- ड्रग तस्करी के खिलाफ अमेरिका एकतरफा कार्रवाई नहीं करेगा
- विवाद के बाद अमेरिका ने ‘मिस्टर सिंह’ सेल्फ-डिपोर्ट विज्ञापन हटाया
- शी जिनपिंग की यात्रा से पहले भारतीय राजदूत ने स्थिर और भरोसेमंद भारत-चीन संबंधों पर दिया जोर
- IMF ने भारत के सांख्यिकीय ढांचे को आधुनिक बनाने के प्रयासों का किया स्वागत
- भारतीय-अमेरिकी दंपति ने ह्यूस्टन के इंजीनियरिंग कॉलेज को 40 लाख डॉलर का दान दिया
- ऑस्कर विजेता इजरायली फिल्मकारों की गाजा युद्ध पर डॉक्यूमेंट्री वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुई प्रदर्शित
School Assembly Sports News: आज की स्पोर्ट्स न्यूज
- भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर महिला T20 एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह
- दूसरे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 166 रन की बढ़त हासिल की
- दिल्ली पुलिस की अपील के बावजूद भारत-अफगानिस्तान T20 मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होगा
- शैफाली वर्मा बोलीं- पावरप्ले में छक्के लगाना ही मेरा काम है
- शुक्रवार को ट्रेनिंग से जुड़ेंगे बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर ने जमकर बहाया पसीना
- कार्लसन बोले- सिंदारोव प्रबल दावेदार, लेकिन गुकेश खिताब बचा सकते हैं
- तान्या ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, साबले ने भी जीत की राह पर की वापसी
- सौरव गांगुली बोले- मोहम्मद शमी की अनदेखी नहीं हो रही
- उम्र जांच और टिकट विवाद के बीच गांगुली ने CAB में पारदर्शिता का दिया भरोसा
- मंत्रालय ने 20 निर्वाचन अधिकारियों वाली राष्ट्रीय खेल चुनाव समिति का किया गठन
- बोल्ट ने ETPL को खेल को आगे बढ़ाने का शानदार मौका बताया
यहां आप आज यानी 11 सितंबर 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।
