एजुकेशन

CSIR UGC NET Result 2026 Declared: जारी हुआ सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट, csirnet.nta.nic.in पर कर सकेंगे चेक

CSIR UGC NET June Result 2026 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET June Result 2026 Declared: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट

CSIR UGC NET June Result 2026 Declared: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CSIR UGC NET June Result 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 जून (CSIR UGC NET June) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, संयुक्त CSIR-UGC NET जून 2026 का परिणाम और रैंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जून 2026 में संयुक्त CSIR-UGC NET परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार NTA की वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड देख, डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

CSIR UGC NET June Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CSIR UGC NET June Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CSIR UGC NET June Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स
  7. रैंक
  8. रिजल्ट का स्टेटस

CSIR UGC NET June Result: इस बात का ध्यान रखें

अधिक जानकारी और किसी भी स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

क्यों होता है सीएसआईआर यूजीसी नेट का एग्जाम

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन विज्ञान और तकनीकी विषयों में उच्च शिक्षा व शोध के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के उद्देश्य से किया जाता है। यह परीक्षा मुख्य रूप से उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता हासिल करने का अवसर देती है। इसके जरिए विज्ञान विषयों में शोध की रुचि, विषय की समझ और अकादमिक क्षमता का आकलन किया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article