अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : इन 4 बर्थडेट वालों के लिए खास रहेगा आज का दिन, पढ़ें 11 सितंबर का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 11 September 2026 : आज 11 सितंबर, शुक्रवार के दिन का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। इसे आप अपनी बर्थडेट के माध्यम से भी जान सकते हैं। पढ़ें 1-9 तक का आज का अंकफल...

Image

आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 11 September 2026 : अंक ज्योतिष के अनुसार 11 सितंबर 2026 का दिन विशेष महत्व रखता है। आज की तारीख का संयुक्त अंक 11 है, जिसे शुभता, धन-ऐश्वर्य, कर्मयोग, भक्तियोग और रचनात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। अंक ज्योतिष की मान्यताओं में 11 ऐसा अंक माना जाता है, जो व्यक्ति को तेजी से आगे बढ़ने और सफलता की दिशा में ले जाने की क्षमता रखता है। वहीं 11 का मूल प्रभाव एकल अंक 2 से जुड़ा है, जिसके स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं। चंद्रमा मन, संवेदनशीलता और आध्यात्मिकता का कारक माना जाता है।

वहीं 11-09-2026 का भाग्यांक 3 बनता है, जिसका स्वामी गुरु है। सूर्य, चंद्रमा और गुरु को परस्पर मित्र ग्रह माना जाता है। अंक 2 के मित्र अंक 1, 9 और 3 माने जाते हैं। ऐसे में आज का दिन रचनात्मक कार्यों, आध्यात्मिक साधना, ज्ञान और कर्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दे सकता है। आइए जानते हैं जन्मांक 1 से 9 तक के मूलांक वाले जातकों के लिए 11 सितंबर 2026 का अंकफल (Daily Numerology)....

जन्मांक 1

जन्मांक 1 वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यवसाय से जुड़े जातकों को प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। नामांक 2 और 9 वाले उच्चाधिकारी नौकरी में प्रमोशन या लाभ देने में सहायक हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज चंद्रमा से संबंधित द्रव्य चावल और चीनी का दान करें। आपके लिए शुभ अंक 2 और 9, शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 70% है।

जन्मांक 2

जन्मांक 2 के जातकों के लिए आज नौकरी में कार्यों की अधिकता परेशानी का कारण बन सकती है। हालांकि मेहनत का परिणाम भी मिलने के संकेत हैं। जन्मांक 2 और 9 वाले उच्चाधिकारी नौकरी में लाभ पहुंचा सकते हैं। करियर में प्रोग्रेस बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य और बेहतर रहने की संभावना है। आज जल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। आपके शुभ अंक 1 और 9, शुभ रंग हरा और बैंगनी हैं। आज आपका भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

जन्मांक 3

जन्मांक 3 के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण अवसर लेकर आ सकता है। अंक स्वामी गुरु और सूर्य की अनुकूलता नौकरी में कोई बड़ा अवसर दिला सकती है। व्यवसाय करने वाले जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं। हालांकि उदर संबंधी विकार परेशानी दे सकते हैं, इसलिए खान-पान को लेकर सावधानी रखें। आज उड़द का दान करें। शुभ अंक 1 और 9, शुभ रंग पीला और सफेद रहेगा। आपका भाग्य प्रतिशत 70% है।

जन्मांक 4

जन्मांक 4 वालों के लिए आज का दिन करियर की दृष्टि से अच्छा रह सकता है। भाग्यांक 3 के स्वामी गुरु और जन्मांक 4 के स्वामी राहु का सहयोग आपके लिए सकारात्मक परिस्थितियां बना सकता है। टीचिंग, मैनेजमेंट और IT फील्ड में काम करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में गुरु और चंद्रमा से जुड़े अंक 3 और 2 का सहयोग शुभ लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज गुड़ और गेहूं का दान करें। शुभ अंक 5 और 8, शुभ रंग पीला और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% है।

जन्मांक 5

जन्मांक 5 वालों के लिए आज का दिन करियर में आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ सकता है। व्यवसाय में नामांक 1 और 9 से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में उन्नति हो सकती है और किसी रुके हुए कार्य के दोबारा गति पकड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहने की उम्मीद है। आज सात अन्न और फलों का दान करना शुभ रहेगा। आपके शुभ अंक 7 और 8, शुभ रंग नीला और बैंगनी हैं। आज का भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

जन्मांक 6

जन्मांक 6 के जातकों के लिए व्यवसाय के लिहाज से दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। हालांकि नौकरी में भाग्यांक 3 के स्वामी गुरु और अंक 9 के स्वामी मंगल का सहयोग मिलने से परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। साइनस से परेशान जातकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा। आपके शुभ अंक 5 और 7, शुभ रंग पीला और सफेद हैं। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

जन्मांक 7

जन्मांक 7 वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। व्यवसाय में अपनी प्रगति देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लीवर से संबंधित रोगों से परेशान जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ अंक 5 और 6, शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 80% है, जो सभी जन्मांकों में सबसे अधिक है।

जन्मांक 8

जन्मांक 8 के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सफलता दिलाने वाला हो सकता है। इस अंक के स्वामी शनि और भाग्यांक के स्वामी गुरु का प्रभाव आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। शनि के मित्र ग्रह शुक्र का सहयोग मिलने से टीचिंग, IT और बैंकिंग से जुड़े नौकरी एवं व्यवसाय में बड़ी सफलता के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा, लेकिन नेत्र रोग से परेशान जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए। आज मसूर और गुड़ का दान करें। शुभ अंक 5 और 7, शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% है।

जन्मांक 9

जन्मांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। इस अंक के स्वामी मंगल और भाग्यांक के स्वामी गुरु का प्रभाव व्यवसाय में लाभ के अवसर पैदा कर सकता है। गुरु और चंद्रमा का सहयोग कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में नामांक 2 और 3 वाले उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रह सकते हैं।स्वास्थ्य के प्रति आज थोड़ी सावधानी रखना बेहतर होगा। आर्थिक समृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आपके शुभ अंक 1 और 3, शुभ रंग पीला और सफेद रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% है।

आज का अंक ज्योतिष उपाय

11 सितंबर का दिन अंक 11 और भाग्यांक 3 के प्रभाव से आध्यात्मिकता तथा रचनात्मकता को बढ़ाने वाला माना जा सकता है। शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान विष्णु की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ आर्थिक समृद्धि के लिए, सुंदरकांड का पाठ मंगल के लिए और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ आध्यात्मिक बल के लिए किया जा सकता है।

इसके साथ ही चावल और शक्कर का दान करें तथा माता-पिता और बड़े भाई के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार ऐसे उपाय दिन की सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करने में सहायक माने जाते हैं।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article