Dulhan Eating Guthka Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के तरह-तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार के लिए आप सोच में पड़ जाएंगे। यह वीडियो दुल्हन से जुड़ा है, जिसमें वह अजीबोगरीब चीज करती नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस वीडियो में दिखाई दे रही दुल्हन जयमाला के ऐन पहले गुटखा (Bride eating gutkha) खाते दिख रही है।
गुटखा खाती दिखाई दे रही है दुल्हन
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो में दिख रही दुल्हन का नाम निशा शर्मा है। बता दें कि निशा शर्मा एक कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (@nishalove.cutie) पर वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वह जयमाला से पहले गुटखा खाती दिख रही हैं। फिलहाल, यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह गुटखा सच में खाती हैं या रील्स बनाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। आप देख सकते हैं कि वीडियो में वह शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-
निशा शर्मा ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वह शादी के जोड़े में गुटखा खाते दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि गुटखा खाने के दौरान वह फिल्म हेरा-फेरी का फेमस डॉयलॉग बोलती भी दिख रही हैं। वह गुटखा खाने के बाद बोल रही हैं, टेंशन बहुत है और यह दवाई है। आप देख पाएंगे कि निशा ने अपने हाथ में गुटखा पकड़ा हुआ है। यहां तक कि उनके मुंह में भी गुटखा नजर आ रहा है। आपको बता दें कि गुटखा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। निशा के इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
