वायरल न्यूज़

Viral Video: इंजीनियरों के उड़े होश! जब देसी भाभी ने ड्रिल मशीन से चमकाई जींस, इंटरनेट पर छाया देसी जुगाड़

Viral Video: कपड़े रगड़ने की मेहनत से बचने के लिए एक महिला ने गजब का 'देसी जुगाड़'ढूंढ निकाला। महिला ने पावर ड्रिल के आगे स्क्रब ब्रश जोड़ा और सर्फ के झाग के साथ जींस को मिनटों में चमका दिया।

Image

देसी भाभी का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @pooja_batham261)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे देसी जुगाड़ (Jugaad Video) देखने को मिलते रहते हैं। कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ जुगाड़ को देखकर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में सामने आया जुगाड़ एक वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और हंसने पर भी मजबूर कर रहा है। वीडियो में एक महिला कपड़े धोने के पारंपरिक तरीके को छोड़कर एक ऐसा तकनीकी दिमाग लगाती दिख रही है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी।

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले रंग की साड़ी पहने महिला जमीन पर गीली जींस फैलाकर बैठी है। आमतौर पर कपड़े साफ करने के लिए हाथ या कपड़े धोने वाले ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस महिला ने अपने काम को आसान और तेज बनाने के लिए एक पीले रंग की पावर ड्रिल का सहारा लिया। महिला ने ड्रिल मशीन के आगे वाले हिस्से में एक गोल स्क्रब ब्रश फिट कर दिया। इसके बाद सर्फ और पानी का झाग बनाकर मशीन चलाई और जींस को चमकाना शुरू कर दिया। मशीन की तेज रफ्तार से जींस पर जमा मैल सेकंडों में साफ होता दिखता है। देखें वीडियो...

    अनोखा देसी जुगाड़

    इस जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हाहाकारी जुगाड़ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'pooja_batham261' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारतीयों के पास हर मुश्किल का 'जुगाड़' मौजूद है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है पति की टूलकिट का सही इस्तेमाल आज ही हुआ है। हालांकि, कुछ लोगों ने चेतावनी भी दी कि अगर ड्रिल पर ज्यादा दबाव पड़ा तो कपड़ा फट भी सकता है या बिजली के झटके का डर रह सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article