वायरल न्यूज़

इस देश में स्कूल-कॉलेज सब फ्री, शादी के लिए लोगों को मिलते हैं लाखों रुपये और तोहफे में जमीन

Emirati welfare schemes: दुनिया में एक देश ऐसा भी है जो अपने नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं देता है, जैसे मुफ्त शिक्षा, शादी के लिए आर्थिक सहायता और फ्री हाउसिंग योजनाएं। इन स्कीम्स का मकसद एमिराती नागरिकों को बेहतर जीवन देना और समाज में स्थिरता बनाए रखना है।

Image

इस देश में शादी से लेकर घर तक का खर्च उठाती है सरकार! (Photo: iStock)

Free Education UAE: दुनिया में कई देश अपने नागरिकों के लिए अलग-अलग तरह की सुविधाएं देते हैं, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात यानी United Arab Emirates (UAE) इस मामले में काफी खास माना जाता है। खासतौर पर यहां के मूल नागरिकों, जिन्हें एमिराती कहा जाता है, के लिए सरकार कई शानदार वेलफेयर स्कीम्स चलाती है। सबसे पहले बात करें शिक्षा की, तो UAE में एमिराती नागरिकों के लिए पढ़ाई लगभग पूरी तरह मुफ्त होती है। बच्चों की शुरुआती पढ़ाई यानी किंडरगार्टन से लेकर यूनिवर्सिटी तक सरकारी संस्थानों में फीस नहीं ली जाती।

सरकार पढ़ाई का खर्च, रहने का खर्च और यात्रा तक का उठाती है खर्चा

इतना ही नहीं, अगर कोई छात्र पढ़ाई में अच्छा है और विदेश जाकर पढ़ना चाहता है, तो सरकार उसकी भी पूरी मदद करती है। इसमें पढ़ाई का खर्च, रहने का खर्च और यात्रा तक शामिल होती है। इसके अलावा यहां शादी के लिए भी सरकार मदद करती है। पहली बार शादी (UAE marriage grant) करने वाले एमिराती युवकों को सरकारी योजना के तहत एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि करीब 70,000 (करीब 17 लाख रुपये) दिरहम तक हो सकती है, जिसका उपयोग शादी के खर्च और जरूरी घरेलू सामान खरीदने में किया जाता है। इस योजना का मकसद युवाओं को शादी के लिए प्रोत्साहित करना और परिवार को मजबूत बनाना है।

कम आय वाले परिवारों को मुफ्त जमीन

घर के मामले में भी UAE सरकार (dunia me kaha school college sb free hai) काफी सहयोग देती है। नवविवाहित जोड़ों, खासकर कम आय वाले परिवारों को मुफ्त जमीन दी जाती है, ताकि वे अपना घर बना सकें। इसके साथ ही घर बनाने के लिए बिना ब्याज के लोन या आर्थिक सहायता भी मिलती है। कुछ मामलों में सरकार तैयार घर या किराए में मदद भी देती है। स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो एमिराती नागरिकों को मुफ्त या बहुत कम खर्च में इलाज मिलता है। इसके अलावा फ्यूल सब्सिडी, खाने के लिए अलाउंस और बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाओं में भी सहायता दी जाती है।

सभी सुविधाएं केवल UAE के नागरिकों के लिए

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि ये सभी सुविधाएं केवल UAE के नागरिकों के लिए होती हैं। वहां काम करने वाले विदेशी लोगों यानी एक्सपैट्स को ये लाभ नहीं मिलते। कुल मिलाकर, UAE की ये योजनाएं अपने नागरिकों को बेहतर जीवन देने, परिवार को मजबूत बनाने और देश में स्थिरता बनाए रखने के लिए बनाई गई हैं। यही वजह है कि अक्सर सोशल मीडिया पर इस देश की इन सुविधाओं की चर्चा होती रहती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article