वायरल न्यूज़

कितने साल जीता है कबूतर, सही जवाब कर देगा आपके रोंगटे खड़े!

How long pigeons live: कबूतर की उम्र उसके वातावरण पर निर्भर करती है। जंगली कबूतर आमतौर पर 3 से 5 साल जीते हैं, अब बात आती है कि पालतू कबूतर कितने साल तक जी सकते हैं। नीचे दिए गए लेख के माध्यम से पढ़िए पूरी खबर।

Image

कबूतर की उड़ान और उम्र (iStock)

Pigeon Lifespan: कबूतर एक ऐसा पक्षी है जिसे हम अपने आसपास अक्सर देखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह कितने साल तक जिंदा रहता है? दरअसल, कबूतर की उम्र उसके रहने के माहौल और देखभाल पर काफी निर्भर करती है। अगर जंगली या सड़कों पर रहने वाले कबूतरों (Kabutar kitna saal jita hai) की बात करें तो उनकी औसत उम्र आमतौर पर 3 से 5 साल के बीच होती है। कई बार ये सिर्फ 2 से 3 साल ही जी पाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है उनका असुरक्षित जीवन। उन्हें हर समय खतरों का सामना करना पड़ता है, जैसे बिल्लियां, शिकारी पक्षी, बीमारियां, खाने की कमी और सड़क दुर्घटनाएं।

कबूतर आमतौर पर 10 से 15 साल तक जीवित

वहीं, पालतू या घर में पाले जाने वाले कबूतर (pigeon age) ज्यादा लंबा जीवन जीते हैं। ऐसे कबूतर आमतौर पर 10 से 15 साल तक जीवित (knowledge facts) रहते हैं। अगर उनकी अच्छी देखभाल की जाए, सही खानपान दिया जाए और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए तो वे 15 से 20 साल या उससे भी ज्यादा जी सकते हैं। कुछ खास मामलों में कबूतरों (domestic pigeon lifespan) की उम्र और भी ज्यादा देखी गई है। भारत में भी कई कबूतर प्रेमी बताते हैं कि उनके पास 20-25 साल तक जीने वाले कबूतर रहे हैं।

समय-समय पर टीकाकरण और बीमारी से बचाव भी जरूरी

अगर आप पालतू कबूतर (pigeon care tips) रखते हैं, तो उसकी उम्र बढ़ाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। उसे अच्छा और संतुलित भोजन दें, जैसे दाना, चावल, दाल और मटर। हमेशा साफ पानी उपलब्ध कराएं और उसके रहने की जगह को साफ रखें। साथ ही, समय-समय पर टीकाकरण और बीमारी से बचाव भी जरूरी है। कबूतर (bird lifespan facts) को खुलकर उड़ने का मौका देना और उसे तनाव से दूर रखना भी उसकी लंबी उम्र के लिए महत्वपूर्ण है। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो कबूतर की उम्र इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस माहौल में रह रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article