Friendship Marriage In Japan: शाहरूख खान के एक मूवी का डॉयलॉग है - प्यार दोस्ती है। लगता है इस डॉयलॉग को जापान वालों ने कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया है। इसीलिए अब यहां के लोग 'फ्रेंडशिप मैरिज' (Friendship Marriage) की ओर बढ़ रहे हैं। इन दिनों यह मैरिज जापान का नया ट्रेंड बना हुआ है। तो आइए जानते हैं कि आखिर फ्रेंडशिप मैरिज क्या है?
बता दें, फ्रेंडशिप मैरिज दो लोगों के बीच एक प्रकार की कानूनी शादी है, जिसमें बिना फीलिंग्स के दोनों एक-दूसरे के पति-पत्नी बनकर रहेंगे। जैसे आप अपने किसी रूममेट्स के साथ रहते हैं ना, बिल्कुल वैसा ही। ऐसे कपल एक दूसरे के प्रति सम्मान, इमोशनल सपोर्ट और स्टेबिलिटी के तौर पर एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। इनकी आपसी मर्जी होगी, तभी ये दोनों बच्चा पैदा कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ये सिर्फ नाम के ही पति-पत्नी होंगे, पूरी तरीके से नहीं।
आखिर क्यों इतना पॉपुलर हुआ फ्रेंडशिप मैरिज
फ्रेंडशिप मैरिज की रह रहे कपल एक साथ रहने का ऑप्शन भी चूज कर सकते हैं और अलग-अलग रहने का भी। ऐसे कपल आपसी सहमति से बच्चा पैदा भी कर सकते हैं या फिर गोद भी ले सकते हैं। इसमें दोनों की सहमति अनिवार्य है। जैसे आमतौर पर हम अपने समाज में पति-पत्नी को देखते हैं, वैसे इस रिश्ते में कुछ भी नहीं है। लेकिन हां, ये दोनों एक-दूसरे के लिए हमेशा सपोर्टिव पार्टनर की तरह रहते हैं।
