वायरल न्यूज़

Viral Video: मिनी स्कर्ट पहन स्कूटी पर नहीं बैठ पा रही थी गर्लफ्रेंड, फिर बॉयफ्रेंड ने लगाया ऐसा दिमाग, हर कोई कर रहा तारीफ

सोशल मीडिया पर कपल का एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो..

Image

गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का फनी वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

Girlfriend Boyfriend Funny Video: कपल के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कुछ वीडियो रोमांटिक तो कुछ काफी मजेदार होते हैं। इन वीडियोज को देखकर लगता है, जैसे मानिए दिन बन गया हो। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप एकदम से शॉक्ड रह जाएंगे। इस वीडियो (Viral Video) में एक कपल दिखाई देगा, जिसके कारनामे देख आपकी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में गर्लफ्रेंड मिनी स्कर्ट पहनने के चलते स्कूटी पर नहीं बैठ पाती तो बॉयफ्रेंड उसे अपनी पीठ पर उठाकर स्कूटी की सीट पर बैठ जाता है। इससे दोनों एक साथ बैठ जाते हैं और आराम से चले जाते हैं। ये नजारा काफी फनी है, जिसे देखने के बाद आप भी हंस पडे़ंगे। देखिए ये मजेदार वीडियो..

गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड का फनी वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई के पास एकदम साइंटिस्टों वाला दिमाग है, तुरंत प्रॉब्लम सॉल्व। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कमाल का दिमाग लगाया है। बता दें, इस वीडियो को 'esmermelegmm06' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.8 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article