वायरल न्यूज़

Snake Video: कभी देखा कोबरा का इतना क्यूट अवतार, जहरीले जानवर को देख दिल बाग बाग हो जाएगा

किंग कोबरा का एक क्यूट अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुनी हुई टोपी पहने नजर आता है। इंडोनेशियाई इन्फ्लुएंसर साहबत आलम ने इस वीडियो को साझा किया, जिसमें कोबरा के साथ मस्ती की जा रही है।

Image

बुनी हुई टोपी पहन काफी क्यूट लगा कोबरा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार इतना क्यूट लगा कोबरा
  • बुनी हुई टोपी लगाकर बन गया एकदम क्यूट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

King Cobra Cute Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें बेहद भयानक दिखने वाले किंग कोबरा का एक क्यूट अवतार पेश किया गया है। इस वीडियो में किंग कोबरा एक बुनी हुई टोपी पहने हुए नजर आता है, जिसमें छोटे 'भालू के कान' बनाए गए हैं। इस अनोखे अवतार के साथ कोबरा का जूम शॉट दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, जो पहली बार देखने पर ही चौंका देने वाला है।

वीडियो के दौरान, एक शख्स किंग कोबरा के साथ बच्चों की तरह खेलते हुए और उसे गुदगुदी करते हुए नजर आता है। यह दृश्य न केवल दिलचस्प है बल्कि दर्शकों के बीच हंसमुखता और मस्ती का एक अनोखा अनुभव भी प्रस्तुत करता है। इस व्यक्ति की पहचान इंडोनेशियाई इन्फ्लुएंसर साहबत आलम के रूप में हुई है, जिन्होंने इस मजेदार वीडियो को अपने इंस्टाग्राम खाता 'sahabatalamreal' पर शेयर किया है।

बुनी हुई टोपी पहन काफी क्यूट लगा कोबरा

इस वीडियो पर कई कमेंट्स भी आए हैं, जिसमें एक यूजर ने लिखा, "किसने सोचा था कि एक बुना हुआ हेडवियर कोबरा जैसे खतरनाक जीव को क्यूट बना सकता है।" यह वीडियो दर्शाता है कि कैसे एक सामान्य परिदृश्य से भयानक जीव को भी मानवीय स्पर्श और हास्य के साथ क्यूट बनाया जा सकता है, जो लोगों के दिलों को छूने में सफल रहा है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article