वायरल न्यूज़

Cobra Ka Video: विशालकाय कोबरा को हाथ से उठा रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखने के लिए जिगरा चाहिए

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 31, 2023, 11:04 AM IST

King Cobra Viral Video: एक शख्स किंग कोबरा को उठाकर उसके साथ मस्ती करना चाहता था। लेकिन, सांप ने ऐसा खेल दिखाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

किंग कोबरा से पंगा लेना पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • किंग कोबरा के साथ मस्ती कर रहा था शख्स
  • अचानक सांप ने पलटकर हमला कर दिया
  • वीडियो देख लोग रह गए दंग

Cobra Snake Viral Video: आज कल लोग फेमस होने के लिए, नाम कमाने के लिए, सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए जान तक की बाजी लगा देते हैं। इसमें कुछ को कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। वहीं, कुछ के साथ तो ऐसा खेल हो जाता है, जिसे वो शायद ही कभी जिंदगी में भूल पाएं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (King Cobra Viral Video) भी देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक शख्स विशालकाय अजगर को हाथ से उठाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखने के लिए जिगरा चाहिए।

सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। वहीं, अगर किसी को सांप दिख जाए तो वो दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। ऐसे में जरा सोचिए अगर किसी का सामना किंग कोबरा से हो जाए तो उसकी क्या हालत होगी? लेकिन, कुछ लोग किंग कोबरा से भी पंगा लेने के लिए तैयार रहते हैं। वीडियो (Snake Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स विशालकाय किंग कोबरा को हाथ से उठाने की कोशिश कर रहा है। शख्स बड़ी चालाकी से किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता है। एक बार तो शख्स कामयाब भी हो जाता है। लेकिन, कुछ पल बाद जो होता है उसे देखकर दंग रह जाएंगे।

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो (Shocking Video) देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। इस खतरनाक नजारे को देखना सबके बस की बात नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'fangs_and_thangs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 10 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इसे खतरनाक बता रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये तो जानलेवा है भाई। वहीं, कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article