वायरल न्यूज़

Video: मॉनिटर लिजर्ड निगल गया किंग कोबरा, फिर खुद करीब से देख ली 'मौत'

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2024, 08:35 AM IST

Trending Video: देखकर हैरान रह जाएंगे कि किंग कोबरा अपनी भूख मिटाने के लिए जिंदा मॉनिटर लिजर्ड ही निगल गया। मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

Image

मॉनिटर लिजर्ड निगलने की गलती कर गया किंग कोबरा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • जिंदा मॉनिटर लिजर्ड निगल गया कोबरा
  • फिर खुद करीब से देख ली मौत
  • किसी भी हैरान कर देगा वीडियो

Trending Video: दुनिया में किंग कोबरा को सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। इसमें इतना जहर होता है कि अगर ये किसी को डस ले तो उसका बचना मुश्किल होता है। जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। मगर क्या हो जब वही किंग कोबरा ऐसा कुछ निगल ले कि खुद की मौत नजर आ जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें किंग कोबरा मॉनिटर लिजर्ड को जिंदा निगल गया। मगर इसी के साथ उसकी सबसे बड़ी मुश्किल भी शुरू हो गई।

मॉनिटर लिजर्ड निगल गया कोबरा

अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुके वीडियो में देखेंगे कि कोबरा मॉनिटर लिजर्ड को जिंदा निगल गया। मानो मॉनिटर लिजर्ड को निगलने के बाद उसे दिनभर भूख नहीं लगेंगी। मगर कुछ मिनटों बाद ही कोबरा बैचेन हो गया। वो बुरी तरह तड़पने लगा। अब फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर यकीन नहीं करेंगे। दरअसल कुछ देर पहले मॉनिटर लिजर्ड को निगलने वाले कोबरा को उसे उगलने के लिए मजबूर होना पड़ गया। वो आकार में खूब बड़ी मॉनिटर लिजर्ड को वापस उगलता है और इसी नजारे को पास में खड़े किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में देखेंगे कि मॉनिटर लिजर्ड को उगलते समय कोबरा खूब तकलीफ में नजर आता है। उसकी ऐसी हालत होती है मानो खुद ही मौत को करीब से देख लिया हो। नेटिजन्स भी उसकी जिंदगी को लेकर ढेरों कमेंट किए हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर shyam_govindsar नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article