कोई जरूरी नहीं कि टैलेंट सिर्फ अच्छे स्कूल से पढ़ने वाले या फिर पैसे वाले लोगों के पास ही हो सकती है। टैलेंटेड कोई भी हो सकता है। इसके लिए कोई निर्धारित परिभाषा नहीं है। अब आप इस छोटे से बच्चे को ही देख लीजिए। जिसने दुनिया को यह बता दिया कि टैलेंट कहीं से भी निकल सकता है और वह किसी के भी अंदर हो सकता है।
सोशल मीडिया सेंसेशन बना यह बच्चा
कश्मीर के एक छोटे से गांव से निकला यह लड़का आज सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाया हुआ है। यह बच्चा 9वीं क्लास में पढ़ता है और इसका नाम रासिक अहमद मीर (Rasik Ahmad Meer) है। फिलहाल यह लड़का अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।
गाने से बना स्टार
रासिक ने हाजीपुरा (Hajipora) से अपनी जर्नी शुरू की। वह धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का गाने “जइये सजना... (Jaiye Sajana)” को गाकर वायरल हो गया। उसके इस गाने के वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर करीब 30 मिलियन व्यूज यानी 3 करोड़ लोगों ने देखा है। वहीं 45 लाख लोगों ने उसके इस वीडियो को लाइक भी किया है।
बड़े सितारों का भी मिला प्यार
सोशल मीडिया पर रासिक की आवाज इतनी पसंद की गई कि मशहूर सिंगर जैस्मीन संडाल्स (Jasmine Sandlas) ने भी उसके इस वायरल वीडियो (Viral Video) को लाइक किया है। एक छोटे गांव के बच्चे के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। रासिक का यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। उसके गांव में कोई म्यूजिक स्कूल नहीं है। ना ही उसके पास कोई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स हैं। शुरुआत में लोग उसका मजाक उड़ाते थे लेकिन उसने हार नहीं मानी। रासिक लगातार गाने गाता रहा और वीडियो बनाता रहा। धीरे-धीरे लोगों ने उसकी आवाज को पहचानना और उसे पसंद करना शुरू किया। जो लोग कभी रासिक का मजाक उड़ाते थे, आज वही लोग उसकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
