वायरल न्यूज़

ऑटो में बैठकर पूरा देश नाप रहे हैं ये फिरंगी, भारत भ्रमण पर आए विदेशियों का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दो ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों को ऑटो रिक्शा से भारत घूमते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट में भारत के लोग की सोच पर तंज भी कसा गया है।

Image

ऑटो से भारत देश घूमने निकले ये विदेशी पर्यटक (X/@SaffronChargers)

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो (Viral Video) इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक एक ऑटो में बैठकर पूरा भारत घूमने के लिए निकले हुए हैं। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे बिना किसी शिकायत के, खुशी-खुशी इस साधारण से ऑटो की सवारी का आनंद ले रहे हैं। उनके इस भारत भ्रमण यात्रा के दौरान उन्हें गलियों की हलचल, लोगों से बातचीत, लोकल खाना और भारत के हर एक मौसम के साथ जीने का आनंद खूब मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:

हमारी आदतें ही हमारी समस्या

वीडियो (Video) के कैप्शन में भारत के लोगों के लिए एक तंज भरा पोस्ट भी लिखा गया है। जिसमें लिखा है कि भारत में जैसे ही कोई थोड़ी-सी कमाई शुरू करता है, वह सबसे पहले अपने लिए पर्सनल AC कार लेता है। ऑटो रिक्शा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना "शान" के खिलाफ माना जाने लगा है। कई लोग इसे सोशल स्टेटस से जोड़कर देखते हैं। दोपहिया या तीनपहिया वाहन को लोग "गरीबी" या "असफलता" का प्रतीक समझ लेते हैं। जिसका नतीजा देश के लोगों को ही भुगतना पड़ता है। ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और बढ़ती गर्मी आए दिन लोगों को परेशान करती है। फिर वही लोग गर्मी के मौसम में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं कि, "भारत में हीटवेव क्यों हो रही है?, तापमान इतना क्यों बढ़ गया?, AC के बिना जीना मुश्किल हो गया है।"

ऑटो में सफऱ का भरपूर मजा लेते दिखे फिरंगी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये विदेशी यात्री बिना किसी शिकायत के, खुशी-खुशी ऑटो में सफर कर रहे हैं। ना उन्हें AC चाहिए, ना उन्हें कोई आराम की चिंता है, वे बस अपने इस सफर का मजा ले रहे हैं। उनके लिए यह यात्रा सिर्फ भारत में घूमना नहीं, बल्कि भारत को करीब से महसूस करना है। ऑटो में सफर करने के अपने अलग मजे हैं, जहां ऑटो में सफर करने से खुली हवा मिलती है, लोकल लोगों से बातचीत होती है और इससे शहर के असली रूप को भी देखा जा सकता है। विदेशी लोग यही असली अनुभव ढूंढते हैं और हम हैं कि अपनी ही देसी चीजों से दूर भागते हैं। हम अपनी छोटी सी AC कार में बैठकर कहीं भी आने-जाने का सोचते हैं। जिससे ट्रैफिक बढ़ता है, प्रदूषण बढ़ता है और गर्मी ज्यादा लगती है। इसके बाद हम ही कहते हैं कि “इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है?”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article