वायरल न्यूज़

Jugaad Video: टेबल फैन में फिट कर दिया सीलिंग फैन, स्विच ऑन करने के बाद जो हुआ देखकर चौंक जाएंगे

Jugaad Video: इस अविष्कार को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, इस बंदे ने सीलिंग फैन के ब्लेड को टेबल फैन में फिट कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बंदे ने इस फैन का निर्माण करके जब स्विच ऑन किया तो रिजल्ट ने सबके होश उड़ा दिए।

Image

बंदे ने जुगाड़ से बनाया अनोखा फैन (इंस्टाग्राम)

Jugaad Video: आपने सोशल मीडिया पर जुगाड़ के तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे। इसमें से कुछ वीडियो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें जुगाड़ लगाने वाले लोगों का अविष्कार देख यूजर्स जमकर तारीफ करते हैं। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में जुगाड़ बनाने वाले ने ऐसा अविष्कार कर दिया है, जिसकी आपने कल्पना तक नहीं की होगी।

बंदे ने जुगाड़ से बनाया अनोखा फैन

लोगों के घरों में अधिकतर दो तरह के पंखे होते हैं। एक सीलिंग फैन और दूसरा टेबल या स्टैंड फैन। दूसरी तरफ एक बंदे ने दोनों को मिलाकर एक अलग तरह के पंखे का आविष्कार कर डाला। इस अविष्कार को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, इस बंदे ने सीलिंग फैन के ब्लेड को टेबल फैन में फिट कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बंदे ने इस फैन का निर्माण करके जब स्विच ऑन किया तो रिजल्ट ने सबके होश उड़ा दिए। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि स्विच ऑन करने के बाद वह पंखा भी उसी स्पीड से चलने लगा, जैसा वह सीलिंग फैन की तरह चलता था। बंदे के देसी जुगाड़ ने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींच है। इस जबरदस्त जुगाड़ वाले वीडियो को hansi.kathela नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वह लगातार इसे देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article