वायरल न्यूज़

Video: नई नवेली दुल्हन को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा था दूल्हा, गर्मी से बचने के लिए निकाला मजेदार जुगाड़

Desi Jugaad Video: एक दूल्हे को अपनी नई-नवेली दुल्हन को बाइक पर बिठाकर ले जाना था। वहीं, बाहर बहुत ही ज्यादा गर्मी थी। इसके बाद दूल्हे ने जो तरकीब निकाली। उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप देख पाएंगे कि दूल्हे ने बाइक पर ही कूलर को सेट कर लिया है।

Image

देसी जुगाड़ का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: बड़े-बुजुर्ग कह गए हैं कि आवश्यकता है कि अविष्कार का जननी है। कई बार लोग अपने जरूरत के हिसाब से ऐसी चीजों की खोज कर लेते हैं, जिसके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। इन दिनों भारत के कई इलाकों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घर में तो जुगाड़ कर लेते हैं और एसी-कूलर तथा पंखे की मदद से गर्मी से बच जाते हैं। वहीं, जब उन्हें बाइक से बाहर निकलना होता है तो उनकी हालत खराब हो जाती है।

देसी जुगाड़ का जबरदस्त वीडियो

इसी क्रम में एक दूल्हे को अपनी नई-नवेली दुल्हन को बाइक पर बिठाकर ले जाना था। वहीं, बाहर बहुत ही ज्यादा गर्मी थी। इसके बाद दूल्हे ने जो तरकीब निकाली। उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप देख पाएंगे कि दूल्हे ने बाइक पर ही कूलर को सेट कर लिया है। यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोग दूल्हे की तरकीब को देखकर सोच में पड़ गए हैं। देखें वीडियो-

दूल्हे के देसी जुगाड़ वाले इस वीडियो को ranjeetraiderr15 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये कूलर यकीनन ससुराल द्वारा सहायता प्राप्त होगा।' आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा है। इसी दौरान उसने कूलर को आगे बाइक की हैंडल पर बांधा हुआ है। मजे की बात यह है कि कूलर चल भी रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article