धरती पर पाए जाने वाले सारे सांप मांसाहारी होते हैं। उनका आहार विभिन्न प्रकार के जीव और जानवर होते हैं। वह मेंढक, चूहा, छिपकली, पक्षी और छोटे स्तनधारी जीवों को खाते हैं। कई सांप तो अन्य सांपों को भी खा जाते हैं।
वहीं धरती पर पाए जाने वाले कुछ बड़े सांप लोमड़ी, खरगोश, सियार और हिरण जैसे बड़े जानवरों को भी खा जाते हैं। इन सांपों में बड़े अजगर और एनाकोंडा शामिल हैं। यह नीलगाय और बकरियों को भी खा सकते हैं।
अब सवाल आता है कि सांप बिना भोजन और पानी के कितने दिनों तक जीवित रह सकते हैं। इस सवाल का जवाब सांप की प्रजाति, उनके आकार और पर्यावरण की स्थिति पर निर्भर करता है।
सांप बिना खाए-पिए कितने दिनों तक जीवित रह सकता है। यह उनकी प्रजाति, आकार और पर्यावरण की स्थिति पर निर्भर करता है। कई सांप 10 से 12 दिन तो कुछ सांप दो साल तक बिना कुछ खाए-पिए जी सकते हैं।
सांप अगर कुछ नहीं खाता तो भले ही उसका वजन नहीं बढ़ता है, लेकिन उसकी लंबाई बढ़ती ही रहती है। सांप के जीवित रहने में आधारभूत तत्वों का बेहद ही अहम रोल है।