वायरल न्यूज़

बीच पर जेट ने मचाया ऐसा धमाल, हवा में उड़ गई टेंट और कुर्सियां, देखें शॉकिंग VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जेट ने बीच पर ऐसा तांडव मचाया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

Image

जेट का तांडव (तस्वीर साभार- @JonAustenLinch)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) चक्कर लगाते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक जाएंगे। क्योंकि, एक बीच पर जेट ने ऐसा धमाल मचाया, जिससे कुछ समय के लिए हड़कंप मचा गया। इतना ही नहीं बीच पर मौजूद टेंट और कुर्सियां हवा में उड़ने लगी।

    दरअसल, US नेवी के 'ब्लू एंजल्स' जेट ने बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरी थी। इससे समुद्र किनारे लगे छाते, टेंट और कुर्सियां हवा में उड़ने लगीं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सेना के फ्लाइट डेमोंस्ट्रेशन स्क्वाड्रन ने अब इस मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह रोंगटे खड़े कर देने वाला पल बुधवार सुबह फ्लोरिडा के पेन्साकोला बीच पर 'ब्रेकफास्ट विद द ब्लूज' इवेंट के दौरान हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं सुपरसोनिक फाइटर जेट को समुद्र तट के ठीक ऊपर बहुत कम ऊंचाई पर किस तरह उड़ाया जा रहा है। कम ऊंचाई पर उड़ान भरने से पैदा हुए डाउनफोर्स और हवा के दबाव ने समुद्र तट पर अफरा-तफरी मचा दी। लोगों का सामान हवा में उछलने लगा और घबराए हुए लोग बचाव के लिए झुकने या इधर-उधर छिपने लगे। देखें वीडियो...

    समुद्र किनारे हाहाकारी नजारा

    वहीं, ब्लू एंजल्स ने एक बयान जारी कर माना कि विमान ने स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। बयान में कहा गया है कि एक विमान तय ऊंचाई से काफी नीचे उड़ा, जिससे समुद्र तट पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की कुर्सियां और छाते प्रभावित हुए। कई लोग इस करतब को देखकर हैरान और प्रभावित भी हुए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं 10 साल से यहां आ रही हूं और मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा नजारा नहीं देखा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे सचमुच लगा कि ब्लू एंजल्स हमें उड़ा ले जाएंगे, लेकिन यह अद्भुत था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। एक्स पर इस वीडियो को @JonAustenLinch नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article