वायरल न्यूज़

सड़क पर भरे पानी में गिर गया मोबाइल, बेचैन होकर ढूंढ़ रहा था लड़का, कैमरे में कैद हुआ दिल छू लेने वाला नजारा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2025, 03:42 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर का बताया गया है। यहां भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया, जिसमें लड़के का मोबाइल गिर गया। लड़का मोबाइल खोजने की कोशिश करता है मगर वो उसे नहीं मिलता।

Image

बारिश के पानी में गिरा लड़के का मोबाइल। (Photo/TNNB)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो एक लड़के से जुड़ा है जो पानी में बैचेन होकर कुछ खोज रहा है। लड़का उस चीज को खोजते समय भावुक भी नजर आता है। उसकी आंखों में आंसू हैं, मानो उसकी बेहद कीमती चीज बारिश के पानी में गुम हो गई। बहुत कोशिश के बाद भी जब वो चीज नहीं मिलती, तब लड़का सड़क किनारे बैठ गया। उसकी आंखों से निकल रहे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। बड़ी मासूमियत अपनी खोई हुई चीज खोज रहे लड़का का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है।

बारिश के पानी में गुम हुआ मोबाइल

वायरल वीडियो के बारे में बताया गया कि ये राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। जहां भीषण बारिश हुई और सड़क पर कई फीट तक पानी भर गया। वाहनों को आने-जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच स्कूटर सवार एक लड़का भी इसी सड़क से गुजरने लगा। मगर सड़क पर गड्डा होने के चलते संतुलन बिगड़ गया। इससे लड़का स्कूटर सहित पानी में गिर पड़ा। मगर इस दौरान लड़के का मोबाइल फोन भी पानी में गिर गया। मोबाइल जैसे ही पानी में गिरा उसने तुरंत उसे खोजना शुरू कर दिया।

यहां देखें वीडियो

लड़का अपना मोबाइल खोजने की बहुत कोशिश करता है। मगर उसे अपना खोया हुआ मोबाइल नहीं मिलता। इससे निराश लड़का वहीं फूट-फूटकर रोने लगता है। रिपोर्ट के मुताबिक मामला जयपुर के रामनिवास बाग का है। वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article