वायरल न्यूज़

Viral Video: घास काटती मां से वर्दी में मिलने पहुंचा IPS बेटा, नजारे ने जीता लोगों का दिल

  • Authored by: मकरंद कालेEdited by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 1, 2023, 02:20 PM IST

Viral Video: एक IPS ऑफिसर वर्दी में पहली बार अपनी मां से खेत मिलने पहुंचे, जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। इतना ही नहीं दोनों के बीच जो बातचीत हो रही है, उसने लोगों का दिल जीत लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • खेत में मां से मिलने पहुंचा IPS ऑफिसर
  • दोनों के बीच दिल को छू लेने वाली बातचीत
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। क्योंकि, IPS ने जो किया उसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। जहां IPS संतोष पटेल पहली बार वर्दी पहनक अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। जिस वक्त संतोष पटेल अपनी मां से मिलने पहुंचे उस वक्त वो खेत में घास काट रही थीं। दोनों के बीच जिस तरह की बातचीत हो रही है उसने लोगों का दिल जीत लिया है और यकीन मानिए आप दोनों की तारीफ करते भी नहीं थकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, IPS संतोष पटेल ग्वालियर में डीएसपी पर आसीन हैं। उन्होंने फेसबुक वॉल पर इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें वो पहली बार वर्दी में अपने गांव पहुचे हैं। वीडियो में वो अपनी मां से मिल रहे हैं, जो खेत में काम करही हैं। इस दौरान डीसएपी संतोष पटेल शुद्ध क्षेत्रीय भाषा में अपनी मां से बात कर रहे हैं। आईपीएस संतोष पटेल अपनी मां से पूछते हैं कि वो यह सब क्यों कर रही है और किस बात की कमी है? इस पर बेहद सरलता से उनकी मां कहती हैं,' हमारी ममता नहीं मानत, अपनी वेटन के लिए दो रुपैया चाहत ही' मतलब मां के लिए बेटा कुछ भी बन जाए, लेकिन मां हमेशा अपने बेटों के लिए कुछ ना कुछ जरूर सोच कर रखती है। वहीं, जब संतोष पटेल कहते हैं, 'तुम अब चलो और ग्वालियर रहो तो फिर मां कहती है कि यहां सब कौन देखेगा। कुछ पैसे कमा लेती हूं मेरा बेटा अब पुलिस वाला हो गया है'। उसके बाद जब आईपीएस संतोष पटेल अपनी मां से पूछते हैं कि तुम कितना कमा लेती हो तो वह अपने बेटे को कमाई का हिसाब देती है और कहती है कि इतना कमा लेती हूं'।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो देखकर यकीनन आपका दिल भी बाग-बाग हो गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और दोनों की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

मकरंद काले
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article