वायरल न्यूज़

Interesting Facts: ट्रेन में कहां होता है पानी का टैंक? सच जानकर चौंक जाएंगे

Indian Railways water tank: ट्रेन में इस्तेमाल होने वाला पानी कोच की छत पर नहीं, बल्कि नीचे लगे अंडरकैरेज वॉटर टैंकों में स्टोर होता है। ये टैंक बाहर से नजर नहीं आते और स्टेशन पर पाइप के जरिए भरे जाते हैं। इसी से बाथरूम और वॉश बेसिन तक पानी पहुंचता है।

Image

छत पर नहीं, नीचे छुपा होता है ट्रेन का वॉटर टैंक (Photo: iStock)

Train Water System: ट्रेन में सफर करते समय हम पानी का इस्तेमाल तो रोज करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर ये पानी आता कहां से है। कई लोगों को लगता है कि शायद पानी का टैंक कोच की छत पर लगा होता होगा, लेकिन असल सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

भारतीय रेलवे के ज्यादातर कोच, जैसे ICF, LHB और AC कोच में पानी के टैंक नीचे की तरफ लगे होते हैं। इन्हें अंडरकैरेज वॉटर टैंक कहा जाता है। यानी ये टैंक कोच (railway interesting facts) के फर्श के नीचे, ट्रेन के निचले हिस्से (अंडरफ्रेम) में फिट किए जाते हैं। यही वजह है कि ये आसानी से दिखाई नहीं देते और लोगों को इनके बारे में पता भी नहीं चलता।

सामान्य कोच में करीब 400 से 700 लीटर तक पानी होता स्टोर

इन टैंकों (train water system) की क्षमता भी काफी अच्छी होती है। एक सामान्य कोच में करीब 400 से 700 लीटर तक पानी स्टोर किया जा सकता है। वहीं AC कोच में अक्सर दो या उससे ज्यादा टैंक लगे होते हैं, जिनमें हर एक की क्षमता लगभग 400-450 लीटर होती है। ये टैंक आमतौर पर कोच के दोनों सिरों पर, खासकर टॉयलेट के पास या बीच में लगाए जाते हैं। जब ट्रेन किसी स्टेशन पर रुकती है, तब इन टैंकों में पानी भरा जाता है। इसके लिए रेलवे कर्मचारी पाइप की मदद से कोच के साइड में बने इनलेट से पानी भरते हैं।

यात्रियों तक ऐसे पहुंचता है पानी

इसके बाद एक छोटी मोटर या पंप की मदद से यह पानी ऊपर की ओर पहुंचाया जाता है, जहां से बाथरूम, वॉश बेसिन और अन्य जगहों पर इसका इस्तेमाल होता है। क्योंकि ये टैंक नीचे छुपे होते हैं, इसलिए लोगों को लगता है कि पानी कहीं ऊपर स्टोर किया गया है। लेकिन अगर आप कभी प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ट्रेन के नीचे ध्यान से देखें (पूरी सावधानी के साथ), तो आपको ये टैंक दिखाई दे सकते हैं। खासकर जब इनमें से पानी ओवरफ्लो होता है, तब नीचे से पानी टपकता हुआ भी नजर आता है। यह छोटी सी जानकारी हमें बताती है कि रेलवे की व्यवस्था कितनी सोच-समझकर बनाई गई है, ताकि यात्रियों को हर सुविधा आसानी से मिल सके, भले ही वह हमें दिखाई न दे।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article