वायरल न्यूज़

ग्रेट वॉल चाइना पर भारतीयों ने गरबा से मचाया धमाल, वायरल वीडियो ने लूट ली महफिल, आप भी करेंगे तारीफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने धमाल मचा दिया है। क्योंकि, यहां ग्रेट वॉल चाइना पर कुछ भारतीय ने गरबा करके महफिल लूट ली।

Image

ग्रेट वॉल चाइना पर गरबा (तस्वीर साभार- @sumedhbhagwat96)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग घूम जाता है। जबकि, कई वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इस बार चीन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीच छाया हुआ है। क्योंकि, भारत के कुछ लोगों ने ग्रे वॉल चाइन पर गरबा से ऐसा धमाल मचाया, जिसने महफिल लूट ली। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और बार-बार उसे देख रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं विदेशी धरती पर भी भारतीयों का जलवा है। कुछ लोग तो ऐसा धमाल मचाते हैं, जिनकी चर्चा दुनियाभर में होती है। खासकर, भारतीय संस्कृति की तो हमेशा ही चर्चा होती रहती है। एक बार फिर विदेशी धरती से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने माहौल बना दिया है। दरअसल, कुछ भारतीय महिला और पुरुष ग्रेट वॉल चाइना देखने पहुंचे थे। वहां पर भी इन लोगों ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। दरअशल, भारतीय जोड़े मस्त होकर ग्रेट वॉल चाइना पर गरबा रहे थे। जिस अंदाज में उन्होंने माहौल बनाया उसने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली। देखें वीडियो...

    ग्रेट वॉल चाइना पर गरबा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर खुशी से झूम रहे होंगे। सोच रहे होंगे गजब का माहौल बना दिया। एक्स पर इस वीडियो को '@sumedhbhagwat96' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article