यह तो हम सबको मालूम है कि हमारे देश भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। जो अपनी खूबसूरती और रंग-बरंगे पंखों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। आपने मोर को जरूर कहीं ना कहीं देखा होगा। जिसका नीला-हरा चमकदार शरीर होता है, सुंदर सी नीली गर्दन इनकी खूबसूरती को और भी बढ़ाता है और इनके रंग-बिरंगे चमकते पंख इनकी खूबसूरती में तो चार चांद तक लगा देते हैं। ये मोर अक्सर हमें दिख जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सफेद मोर देखा है? शायद ही ऐसा नजारा आपको कभी देखने को मिला होगा। अगर आपने ऐसा आज तक नहीं देखा तो आज आप सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देख लें।
ये भी पढ़ें:
वीडियो में दिखा सफेद रंग का मोर
वायरल वीडियो (Viral Video) में दिख रहा यह मोर देखने में इतना खूबसूरत लग रहा है कि इसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा। लोगों को यह किसी सपने जैसा लग रहा है। वीडियो में दिख रहे मोर के पंख और उसका पूरा शरीर बर्फ की तरह सफेद दिख रहा है। जब वह अपने पंखों को फैलाता है तो ऐसा लग रहा जैसे बर्फ की सफेद चादर हवा में लहरा रही हो। मोर का यह वीडियो जिसने भी देखा वह मंत्रमुग्ध हो गया।
मोर देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
बता दें कि सफेद मोर के दुर्लभ नजारे बेहद ही कम देखने को मिलते हैं। भारत में सफेद मोर का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां लोगों का मानना है कि सफेद मोर को देखने से सौभाग्य बढ़ता है। हाल में वायरल वीडियो (Viral Video) में जब इस मोर को देखा गया तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। हमने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट @snehu2k5 से जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। जहां कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मोर की खूबसूरती की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस मोर की सुंदरता इतनी खास है कि इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
