वायरल न्यूज़

इंटरव्यू से ठीक पहले पिता ने बांधी बेटे की टाई और संवारी बाल, UPPSC गेट के बाहर का भावुक वीडियो वायरल

Viral Video: UPPSC के इंटरव्यू के लिए पहुंचे एक उम्मीदवार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंटरव्यू हॉल में जाने से ठीक पहले बाहर खड़े बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे की टाई ठीक की, उसके बाल संवारे, माथे पर तिलक लगाया और आशीर्वाद देकर मिठाई खिलाई।

Image

भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @indiascrolls)

Viral Video: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए इंटरव्यू का दिन जीवन का सबसे बड़ा और तनावपूर्ण दिन होता है। जब कोई अभ्यर्थी महीनों और सालों की कड़ी मेहनत के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के प्रयागराज स्थित कार्यालय के बाहर पहुंचता है, तो उसके दिल की धड़कनें तेज होती हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने दिखाया कि कैसे एक पिता का छोटा सा सहारा बड़े से बड़े तनाव को चुटकी में दूर कर सकता है। जिस तरह एक पिता अपने बेटे का केयर कर रहे थे उसने हर किसी का दिल जीत लिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूपीपीएससी गेट के ठीक बाहर सूट-बूट और टाई पहने एक अभ्यर्थी खड़ा है। उसके साथ उसके बुजुर्ग पिता भी मौजूद हैं। बेटा जैसे ही इंटरव्यू के लिए अंदर जाने वाला होता है, पिता अपने हाथों से उसके कोट और टाई को ठीक करते हैं, उसके बाल संवारते हैं और बड़े ही प्यार व दुलार से उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं। इतना ही नहीं, पिता अपने जेब से मिठाई निकालकर बेटे का मुंह मीठा कराते हैं, ताकि वह मीठी शुरुआत के साथ अंदर जा सके। इसके बाद संस्कार दिखाते हुए बेटा तुरंत झुककर अपने पिता के चरण स्पर्श करता है और पिता बड़े गर्व के साथ उसकी पीठ थपथपाते हैं। जिस तरह का नजारा था उसने हर किसी को भावुक कर दिया। देखें वीडियो...

भावुक करने वाला नजारा

इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं कई लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को indiascrolls नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाप का आशीर्वाद साथ हो तो दुनिया की कोई भी परीक्षा कठिन नहीं लगती। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पिता की आंखों में बेटे की सफलता का भरोसा साफ झलक रहा है। यही भारत के संस्कार हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article