Viral Video: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत इलाके पांवटा साहिब में उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार के घर के बाहर बने टॉयलेट में विशालकाय कोबरा (Cobra Video) सांप देखा गया। रोजमर्रा की तरह जब परिवार का सदस्य टॉयलेट की ओर गया और दरवाजा खोला, तो कोने में टॉयलेट सीट के पास कुंडली मारे बैठा एक लंबा-चौड़ा सांप नजर आया। सांप की लंबाई और उसका आक्रामक रुख देखकर पूरा परिवार सहम गया और तुरंत चिल्लाते हुए बाहर भागा। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
सांप की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास के ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे अपनी सुरक्षा के लिए छतों और बाउंड्री वॉल पर खड़े होकर रेस्क्यू ऑपरेशन को देख रहे थे। कई लोग भगवान से प्रार्थना करते और हाथ जोड़ते भी दिखाई दिए। गनीमत यह रही कि घरवालों ने खुद से सांप को छेड़ने की गलती नहीं की और तुरंत रेस्क्यू टीम को फोन किया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम विशेष उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह रेस्क्यूअर ने बेहद सावधानी के साथ टॉयलेट के अंदर प्रवेश किया। सांप लगातार फन फैलाकर हमला करने की कोशिश कर रहा था रेस्क्यू टीम ने स्नेक स्टिक की मदद से धीरे-धीरे सांप को टॉयलेट से बाहर आंगन में खींचा। खुले आंगन में आते ही सांप इधर-उधर भागने लगा, लेकिन टीम के सदस्यों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आखिरकार उसे एक सुरक्षित बैग में बंद कर लिया। देखें वीडियो...
टॉयलेट के अंदर कोबरा
कड़ी मशक्कत के बाद जब सांप को थैले में बंद किया गया, तब जाकर घर वालों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम के अनुसार, यह विशालकाय कोबरा काफी जहरीला था। सांप को पकड़ने के बाद आबादी वाले इलाके से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई लोग इस खतरनाक नजारे को देखकर घबरा हुए हैं। जबकि, कईयों को तो इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
