वायरल न्यूज़

ढूंढो तो जानें: खुद को समझते हैं सबसे बड़ा खिलाड़ी, तो 12 सेकंड में B ढूंढ कर दिखाएं, वरना कहलाएंगे अनाड़ी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jul 11, 2023, 04:58 PM IST

Optical illusion photo: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने ज्यादातर लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। क्योंकि, इस तस्वीर में काफी अनोखा चैलेंज दिया गया है।

Image

B ढूंढने का अनोखा चैलेंज

Optical illusion Puzzle: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तस्वीरें शेयर (Viral Photo) होती रहती हैं। इनमें कुछ हंसाने वाली होती है, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो लोगों को कन्फ्यूज करती हैं। क्योंकि, इन तस्वीरों की सच्चाई किसी को भी आसानी से समझ में नहीं आती है। ऐसी तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical illusion Photo) की तस्वीरें कहलाती हैं। वैसे तो इन तस्वीरों को सॉल्व करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकन, यूजर्स इन फोटोज को काफी पसंद भी करते हैं और चैलेंज को हर हाल में सॉल्व करने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक और धांसू तस्वीर सामने आई है, जिसने अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए हैं।

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें (Today Viral Photo) कई तरह की होती हैं। कुछ तस्वीरों में आंखों से मेहनत करनी पड़ती है। कुछ तस्वीरों में दिमाग लगाना पड़ता है। जबकि, कई तस्वीरों में नजर और दिमाग दोनों एक साथ खर्च करना पड़ता है। बहुत कम लोग होते हैं, जो इतने शार्प होते हैं। तभी तो जो लोग ऑप्टिकल इल्यूजन पजल को सॉल्व करते हैं, उन्हें जीनियस कहा जाता है। इस तस्वीर में भी लोगों को काफी टफ चैलेंज दिया गया है, जिसे ढूंढने में जीनियस भी मात खा गए। दरअसल, इस तस्वीर में हर तरफ P की भीड़ लगी हुई है। लेकिन, लोगों को P की भीड़ में B ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। बड़ी बात ये है कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए केवल 12 सेकंड का समय दिया गया है।

क्या आप हैं खिलाड़ी?

बड़े-बड़े सूरमा खाक छानते रह गए, लेकिन ज्यादातर लोगों को P की भीड़ में B नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, कुछ लोग ज्यादा समय लेकर इस गुत्थी को सुलझा दिए हैं। अगर आप भी खुद को सबसे बड़ा खिलाड़ी समझते हैं और कम्प्यूटर से तेज दिमाग आपका चलता है, तो तस्वीर में B ढूंढकर बताएं।

Optical illusion

मिल गया जवाब

ढूंढो तो मानें...

आखिर, कितने लोगों को इस तस्वीर में B मिल गया कमेंट कर बताएं। जिन लोगों को अब तक B नहीं दिखा वो एक बार दूसरी तस्वीर में देख लें, जवाब मिल जाएगा।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article