वायरल न्यूज़

Video Viral: अगर ये जुगाड़ से चलने वाली ट्रेन नहीं देखा तो कुछ भी नहीं देखा, हर देखने वालों की फटी की फटी रह गईं आंखें

वीडियो में आप साफ तौर पर देख रहे होंगे कि तीन बच्चे एक लकड़ी से बने हुए पटरे पर बैठते हैं। वह पटरा रेल की पटरी की तरह बना बांस के दो हिस्सों पर रखा होता है। पूरी वीडियो देखने बाद भी लोगों का मन नहीं भरा तो वह बार-बार इसे देख रहे हैं।

Image

सोशल मीडिया पर इस Viral ट्रेन को दखा क्या? (Instagram/@sherooahmad420)

Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन हम रील्स में तरह-तरह के वायरल वीडियो देखते हैं। जिसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमें गुदगुदाते हैं तो कुछ वीडियो हमें कोई ना कोई सीख दे जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है। पूरी वीडियो देखने के बाद भी लोगों का मन नहीं भरा तो वह बार-बार इसे देख रहे हैं।

जुगाड़ ट्रेन

वीडियो में आप साफ तौर पर देख रहे होंगे कि तीन बच्चे एक लकड़ी से बने हुए पटरे पर (लकड़ी की बनी हुई एक प्रकार की बैठने वाली कोई चीज) बैठते हैं। वह पटरा रेल की पटरी की तरह बना बांस के दो हिस्सों पर रखा होता है। फिर अंतिम पंक्ति में बैठा हुआ एक बच्चा पैर की मदद लेकर उस पटरे को गति देता है। जिसके बाद वह पटरा ठीक वैसे ही रफ्तार पकड़ लेता है। जैसे किसी पटरी पर ट्रेन दौड़ती है। इस पूरे नजारे को पीछे से कोई वीडियो में कैद कर रहा होता है।

अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

इस वायरल वीडियो पर लिखा है: "मैंने आज तक ऐसा ट्रेन देखा ही नहीं, क्या टैलेंट है।" आपको बता दें इस वीडियो को @sherooahmad420 नामक शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है तो वहीं पर हजारों इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट किया है। एक ने लिखा:"मैंने आज तक सबसे ज्यादा टेलेंट गरीबों के पास देखे हैं।" दूसरे ने लिखा: "गजब का टैलेंट है बाइक से भी तेज भाग रहा है।" तीसरे ने लिखा: "हाय! मजा आ गया मुझे भी जाना है इस ट्रेन मैं कहां मिलेगी ये?"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article